scriptvideo- कांठल में हवाई पट्टी पर उतरा प्लेन | video- Plane landed on the airliner in Kandhal | Patrika News

video- कांठल में हवाई पट्टी पर उतरा प्लेन

locationप्रतापगढ़Published: Jun 25, 2019 06:30:22 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया हवाई पट्टी का उद्घाटन

Pratapgarh

pratapgarh


प्लेन में बैठकर जयपुर हुए रवाना
प्रतापगढ़
निकटवर्ती वरमंडल में बनाई गई हवाई पट्टी का उद्घाटन मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इसके बाद यहां से स्टेट प्लेन से जयुपर के लिए रवाना हो गए। प्रतापगढ़ में हवाई पट्टी का निर्माण गत वर्ष ही पूरा हुआ है। यहां वर्ष २०१२ में हवाई पट्टी की स्वीकृति हुई थी। इसे वरमंडल गांव के पास बनाई गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ दौरे में हवाई पट्टी का भी उद्घाटन किया। वे सुहागपुरा में जनसभा और लोकार्पण कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से यहां हवाई पट्टी पर पहुंचे। जहां इसका लोकार्पण किया। इसके बाद यहां पहुंचे स्टेट प्लेन में बैठकर जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर यहां ग्रामीणों का उन्होंने अभिवादन भी स्वीकार किया। यहां प्लेन को देखने कई गांवों से भी लोग पहुंचे।
सात वर्ष में हुआ पूरा
यहां हवाई पट्टी का निर्माण कार्य ७ वर्ष में जाकर पूरा हुआ। ठेकेदार की ओर से यह कार्य को पूरा नहीं किया गया। ऐसे में विभाग ने अन्य ठेकेदार से इस कार्य को पूरा कराया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीएल वर्मा ने बताया कि इसका कार्य
उप शासन सचिव नागरिक उड्डयन विभाग राजस्थान सरकार की ओर से स्वीकृत किया गया था।
२७ अप्रेल २०११ में शुरू हुआ था। इसके बाद कई बार कार्य अधूरा रहा। जो अब पूर्ण हुआ है। इसकी कुल लागत ९ करोड़ २५ लाख रुपए की आई। हवाई पट्टी की कुल लम्बाई १.६० किलोमीटर और चौड़ाई ३० मीटर की है। इसमें कार्यालय भवन, आवास भवन बनाए गए है। कार्य पूर्ण कराने में सहायक अभियंता जीके वर्मा गजराजसिंह आदि मौजूद रहे।
विभिन्न लोकार्पण, जनसभा को किया संबोधित
प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सुहागपुरा पहुंचे। यहां विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को तीन बजे हेलीकॉप्टर से सुहागपुरा पहुंचे। यहां नवनिर्मित फल एवं सब्जी मण्डी बगवास का लोकार्पण किया। प्रतापगढ़-मंदसौर सीसी रोड़, जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित 8 चिकित्सक आवास का लोकार्पण, कौशल विकास केन्द्र का लोकार्पण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित किया।
इसके बाद से हेलीकॉप्टर से हवाई पट्टी पहुंचे। जहां हवाई पट्टी का उद्घाटन किया। इसके स्टेट प्लेन से जयपुर प्रस्थान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो