scriptनारी का सम्मान करें: उत्तम स्वामी | women must be respected as mother and sisters | Patrika News

नारी का सम्मान करें: उत्तम स्वामी

locationप्रतापगढ़Published: Jun 03, 2019 01:13:46 pm

Submitted by:

Ram Sharma

रोकडिय़ा हनुमान मंदिर में रामकथा

pratapgarh

नारी का सम्मान करें: उत्तम स्वामी


प्रतापगढ़. रोकडिय़ा हनुमानजी मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में महर्षि उत्तम स्वामी ने रविवार को भगवान शिवजी के लिये पार्वती माता की तपस्या और राजा दक्ष के अहंकार के दमन की कथा सुनाई। नारी के मातृत्व रूप व कन्या रूप में पूजन करने की प्रेरणा दी। उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि एकबार राम का नाम लेना सहस्त्र जाप के समान है। आरती से पूर्व जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने कहा, यदि हम सभी जड़ को सींचेंगे तो पत्ते फल बीज सब मिलेंगे। इस तरह यदि विश्व के मूल ईश्वर को प्राप्त कर लेंगे तो सबकुछ मिल जाएगा औऱ ईश्वर से मिलाने वाले है गुरुदेव।
कथा में मंदिर समिति की ओर से जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित को स्वामीजी ने उपरना ओढा कर सम्मानित किया। पौथी पूजन सचिन राधेश्याम शर्मा, जीवन आंजना दिलीप व गुरुभक्तों ने किया। आरती में अरविंद अग्रवाल उदयपुर, मनोज़ अग्रवाल, महिपालसिंह राजपुरोहित पाली, विजय भाई भोपाल कपिल जैन मन्दसौर रवि ओमप्रकाश ओझा, भंवरलाल व्यास, प्रकाश व्यास चंद्रशेखर मेहता, विष्णु शर्मा, पंकज जैन चंदशेखर जोशी भगवतसिंह जाड़ावत आदि गुरुभक्तों ने आरती की। सांसद सी पी जोशी हेमंत मीणा जिला परिषद जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, सभापति कमलेश डोसी, मांगू सिंह सिसोदिया, नरेन्द्रगिरि रमेश मीना प.स. सदस्य व संजय गुर्जर आदि ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।
कथा स्थल के लिए है नि:शुल्क बस सेवा
शहर से कथास्थल पर जाने के लिए बस की विशेष नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। संचालक सिद्धेश्वर जोशी ने बताया कि यह आम छाप पैट्रोल पम्प से प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे कथा स्थल पर जाएगी और कथा समाप्ति के बाद पुन: प्रतापगढ़ आएगी।
राम विवाह की जीवंत झांकी ने मन मोहा

दलोट.निकटवर्ती ग्राम निनोर में टोड़ी वाले हनुमान के नवनिर्मित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव जारी है। इसके तहत राम विवाह की सजीव झांकी सजाई गई।श्री राम कथा के चौथे दिन कथावाचक मांगीलाल शर्मा ने भगवान राम के विवाह उत्सव का सुंदर वर्णन किया। राम विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा में श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे। श्रद्धालुओं ने राम सीता की झांकी बनाई। इस मौके पर बेटी के बारे में बताया।बेटी दो परिवारों की जिम्मेदारी निभाती है। कथा वाचक ने कहा कि कलयुग में दहेज के लोभी लोग बेटियो को मार रहे हैं। वहीं आजकल के लोग बेटों की चाहत में बेटियों की भ्रूण में ही हत्या करने का महा पाप कर रहे हैं। जब तक भारत वर्ष में गौरी, गंगा और गाय की रक्षा नहीं की जाएगी।भारत में रामराज्य की कल्पना नहीं की जा सकती। गांव के हेमन्त सेन ने बताया कि मंगलवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को वीर तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन किया जाएगा।
बगीची बावजी मन्दिर पर भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु
छोटीसादड़ी. बगीची बावजी बालाजी स्थल आयोजित भण्डारे में कई लोगों ने भाग लिया। जिसमें दोपहर तीन बजे से क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी तादात में प्रसाद ग्रहण करने व सेवा देने पहुचे। भंडारे के आयोजन के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो