scriptधर्म संकट में राजा भैया, निकाय चुनाव में इनका करेंगे समर्थन! | Bahubali Raja Bhaiya may support his close candidate in election | Patrika News

धर्म संकट में राजा भैया, निकाय चुनाव में इनका करेंगे समर्थन!

locationप्रतापगढ़Published: Dec 14, 2017 06:36:57 pm

राजा भैया का यह करीबी नेता जो अब जेल में बंद है…

Bahubali Raja Bhaiya may support his close candidate in election

धर्म संकट में राजा भैया, निकाय चुनाव में इनका करेंगे समर्थन!

प्रतापगढ़. नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनितिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच सबकी नजरें चर्चा में रहने वाली कुंडा सीट पर टिंकी हुईं है। क्योंकि सब यह जानना चाहते हैं कि, निकाय चुनाव में किसे राजा भैया का समर्थन मिलता है। ऐसा माना जात है कि, जिसे राजा भैया का समर्थन मिलता है वो चुनाव जीत जाता है। तो अब देखना कि, इस चुनाव में किसे राजा भैया का आशीर्वाद मिलता है। लोगों के बीच यह चर्चा बनी हुई है।
दरअसल, प्रतापगढ़ कुंडा के नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर राजा भैया धर्म संकट में हैं कि, किसका समर्थन करेंगे। सूत्रों के अनुसार जिसे पंचायत चुनाव में कुंडा नगर पंचायत में जिसको राजा भैया का आशीर्वाद मिलता है वही विजयी होता है। अभी तक नगर पंचायत चुनाव में राजा भैया ने पूर्व में रहे गुलशन यादव का साथ दिया था। लेकिन गुलशन यादव अपने कारनामों के चलते आज जेल में हैं। उनके परिवार से उनकी पत्नी सीमा यादव चुनाव मैदान में हैं। गुलशन यादव के भाई छवि नाथ यादव राजा भैया के साथ अक्सर देखे जाते हैं और छवि नाथ यादव अपने चुनाव पोस्टर पर राजा भैया की तस्वीर का सहारा लेकर अपनी भाभी सीमा यादव को चुनाव भी लड़वा रहे हैं। अब देखना ये है कि, गुलशन यादव जेल में है ऐसे में जनता का सहानुभूति सीमा यादव को मिलती है या नहीं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
बता दें कि, कुंडा नगर पंचायत चुनाव में महिला सीट होने के कारण निवर्तमान चेयरमैन गुलशन यादव की पत्नी चैयरमैन का चुनाव लड़ रही हैं। सभी महिला चेयरमैन महिला प्रत्याशियों में से एक महिला प्रत्याशी ने गुलशन यादव की पत्नी पर अभिलेखों में गड़बड़ी में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। पर्चा निरस्त करने की मांग कर दी थी, लेकिन एसडीएम ने गुलशन यादव की पत्नी के पक्ष में फैसला दिया था। फिर सबूतों को लेकर इसकी शिकायत पुलिस से की गई और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया गया।
जैसा कि सभी को पता है कभी राजा भैया के करीब रहे कुंडा नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन गुलशन यादव जेल में बंद हैं। गुलशन की पत्नी सीमा यादव महिला सीट होने के कारण चुनाव लड़ रही हैं।
इस मामले को विपक्षी प्रत्याशी सुमन सिंह के पुत्र संजय सिंह ने उठाया है और सीमा यादव पर अभिलेखों में गड़बड़ी का आरोप लगा दिया है। साथ ही सुमन सिंह भी राजा भैया का पोस्टर लगाकर मैदान में उतरी हैं। ऐसे में राजा भैया के साथ साथ जनता भी धर्म संकट में है किसके साथ रहे। फिलहाल मतदाता अभी किसी के पक्ष में नहीं है। ऐसा मना जाता है कि, जिसको राजा भैया का समर्थन मिलेगा उसी को जनता का भी समर्थन मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो