scriptराजा भैया के गढ़ में पुरानी दुश्मनी में भैया राम सरोज की गोली मारकर हत्या, दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद लहराया असलहा | bhaiya ram saroj shot dead in raja bhaiya area kunda | Patrika News

राजा भैया के गढ़ में पुरानी दुश्मनी में भैया राम सरोज की गोली मारकर हत्या, दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद लहराया असलहा

locationप्रतापगढ़Published: Jun 22, 2018 01:12:51 pm

राजा भैया के गढ़ कुंडा में पुरानी दुश्मनी में दिनदहाड़े भैया राम सरोज की गोली मारकर हत्या,

bhaiya ram saroj shot dead in raja bhaiya area kunda

राजा भैया के गढ़ में पुरानी दुश्मनी में भैया राम सरोज की गोली मारकर हत्या, दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद लहराया असलहा

प्रतापगढ़. राजा भैया के गढ़ कुंडा में पुरानी दुश्मनी में दिनदहाड़े भैया राम सरोज की दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही गोली मारने के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए। जिसके बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। दरअसल, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नेवली का पुरवा ताजपुर गांव निवासी भैया राम सरोज को दबंगों ने गुरूवार को दिनदहाड़े गोली मार दी थी, जिसकी शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। युवक के सीने में गोली लगने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी दुश्मनी को लेकर घटना को दिया अंजाम दिया गया।
बता दें कि, गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर कुंडा कोतवाली की पुलिस पहुंचकर युवक को कुंडा अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद के लिए भेज दिया था। घटना को अंजाम देकर दबंगों ने असलाहे लहराते हुए मौके से भाग निकले थे। अभ तक कोई भी अरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। वहीं इलाज के दौरान इलाहाबाद मेडिकल कालेज में भैया राम सरोज की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो