राजा भैया की पत्नी ने एमएलसी अक्षय प्रताप के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, बताया फ्रॉड, जानें पूरा मामला
प्रतापगढ़Published: Feb 20, 2023 05:41:08 pm
Raja Bhaiya Wife: राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने यूपी के विधानपरिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई है।


अक्षय प्रताप सिंह (बाएं) और राजा भइया (दाएं)
जनसत्ता दल के प्रमुख और प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने यूपी के विधानपरिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एमएलसी अक्षय प्रताप ने उनके जाली सिग्नेचर कर उनकी कंपनी के मेजारिटी शेयर को हाथिया लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संधिता की धारा 420,467,468,471,109 और 120 B के तहत प्राथमिकी दर्ज कर केस की जांच में जुट गई है।