प्रतापगढ़

भाजपा के सांसद ने खोला ब्राह्मणों के खिलाफ मोर्चा, बहुजन समाज को बताया…

अपने पोस्ट में भाजपा सांसद ने मनुवादी ब्राह्मणों के खिलाफ एक तरफ से मोर्चा खोल दिया है

प्रतापगढ़Mar 22, 2018 / 11:02 am

sarveshwari Mishra

Vinod Sonkar

प्रतापगढ़. कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसने एक नई बहस को जन्म दिया है। बहुजन समाज को भारत का मूल निवासी बताते हुए कहा है कि समानता के अधिकार की लड़ाई बहुजन समाज ने लड़ी थी। अपने पोस्ट में भाजपा सांसद ने मनुवादी ब्राह्मणों के खिलाफ एक तरफ से मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद वह ब्राह्म्णों के निशाने पर हैं। हालांकि अधिक बवाल को देखते हुए विनोद सोनकर ने गुरूवार को अपने फेसबुक से ये पोस्ट हटा दिया है। इससे पहले भी इनके फेसबुक पोस्ट को लेकर मुकदमा तक दर्ज हो चुका है।
 


बता दें कि कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने अपने पोस्ट में बहुजन समाज को मूलभारतीय बताते हुए लिखा है कि डॉ. भीमराव अम्बेडर जी ने भारत के मूलनिवासी बहुजन समाज को सार्वजनिक स्थान से पानी पीने का हक दिलाने के लिए मनुवादी ब्राह्मणों के खिलाफ चवरदार तालाब आंदोलन किया था और हमारे समानता और हक की लड़ाई लड़ी थी। विनोद सोनकर के इस पोस्ट से ब्राह्मणों में नाराजगी है। प्रतापगढ़ के ब्राह्मण इस पोस्ट से बहुत आक्रोशित हैं। वहीं पशुराम सेना के प्रदीप लखनऊ में सचिवालय के सामने इस पोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने को तैयार हैं।
By- Sunil Somvanshi

Home / Pratapgarh / भाजपा के सांसद ने खोला ब्राह्मणों के खिलाफ मोर्चा, बहुजन समाज को बताया…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.