scriptराजा भइया के गढ़ में अपनी ताकत दिखाने सड़क पर उतरे BJP के राजा | BJP Padyatra in Pratapgarh with Minister Moti Singh Leadership | Patrika News

राजा भइया के गढ़ में अपनी ताकत दिखाने सड़क पर उतरे BJP के राजा

locationप्रतापगढ़Published: Dec 09, 2018 09:13:43 am

बीजेपी के राजा मोती सिंह ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी फौज के साथ निकाली भाजपा की पदयात्रा।

Raja Bhaiya and Moti Singh

राजा भैया मोती सिंह

प्रतापगढ़. यूपी के बाहुबली विधायक और दिग्गज पॉलिटिशियन राजा भइया के अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने के बाद अब सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा समेत दल इस इस सियासी नाप तोल में जुट गए हैं कि राजा की पार्टी जनसत्ता दल कहां और कितना नुकसान पहुंचा सकती है। सभी दलों ने अपने अपने उन कार्यकर्ताओं और नेताओं की खोज खबर लेनी शुरू कर दी है, जो उपेक्षित या नाराज चल रहे थे। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने आलाकमान के निर्देश पर चल रहे पदयात्रा अभियान के तहत एकजुट होकर प्रतापगढ़ में सडक पर अपनी ताकत दिखायी। पदयात्रा में खुद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह भी शामिल हुए।
Moti Singh Minister UP
पदयात्रा में शामिल कैबिनेट मिनिस्टर मोती सिंह IMAGE CREDIT:
 

कैबिनेट मिनिस्टर मोती सिंह के नेतृत्च में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी सी पदयात्रा निकाली। यह विकास खंड मंगरौरा के गंगहेटी, नारायनपुर, वारीकला, बरहूपुर में निकालनी गयी। इस दौरान भाजपा नेता और मंत्री जी जनता को बीजेपी सरकार की उपलब्धियां और इसके द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नारायनपुर में मैत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस मौके पर अशोक सिंह, अजय सिंह, रमेश मौर्य, राकेश सिंह, बिपिन जायसवाल, सोनू, विनोद पाण्डेय प्रतिनिधि, पंकज सिंह, राज अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह अनिल सिंह, दिलीप सिंह, मंजीत सरोज, रज्जू यादव, रम संजीवन, सरोज व सुरेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
By Sunil Somvanshi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो