script

बसपा नेता अशोक त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन किया

locationप्रतापगढ़Published: Apr 16, 2019 11:05:29 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

इस सीट से जनसत्ता दल ने अक्षय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है

up news

बसपा नेता अशोक त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन किया

प्रतापगढ़. लोकसभा सीट से सपा- बसपा के गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने मंगलवार को नामांकन किया। त्रिपाठी के नामांकन में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत किया। समर्थकों की भारी भीड़ से गदगद अशोक त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का दावा किया। उन्होने कहा कि देश में मोदी सरकार ने तमाम वादे किये लेकिन किसी भी वादे को पूरा करने का काम नहीं किया गया।
नामांकन सम्पन्न होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बसपा प्रत्याशी ने कहा कि सभी वर्ग,समुदाय का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। पूर्व मंत्री शिवाकान्त ओझा ने आज़म खां द्वारा महिलाओ पर की अभद्र टिप्पणी को गलत बताते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। बतादें कि इस सीट से कांग्रेस ने रानी रत्ना सिंह, भाजपा अपना दल गठबंधन ने संगम लाल गुप्ता तो जनसत्ता दल ने अक्षय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। नामाकंन में अशोक के साथ आरएलडी जिलाध्यक्ष आज़ाद अली पप्पू, सपा महासचिव इरशाद सिद्दक्की, सपा नेता संजय पाण्डेय ,सपा नेता शक्ति सिंह ,बसपा जोनल कोर्डिनेटर अशोक गौतम,सपा नेता अभिषेक तिवारी,आशुतोष पांडेय ,विजय मिश्र बॉबी समेत सपा और बसपा के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

ट्रेंडिंग वीडियो