बतादें कि दबंग मोहनगंज पुलिस चौकी से महज 200 मीटर उत्तर दिशा में सिटकहा पूरे खुशई गांव है। इनकी छवि आपराधिक है। ये आए दिन मारपीट, चोर, गांव की लड़की भगाना एवं एटीएम लूटने वाले गैंग में शामिल हैं। इनका खौफ इतना है कि पुलिस भी इनसे उलझने की कोशिश नहीं करती है।
लड़कियों को गायब करने का करता है काम, पिता भी देते हैं साथ
इन दोनों के इस अपराधिक गतिविधियों में बने रहने व लोगों के लिए खौफ की स्थिति बनाये रखने में इनके पिता बंगाली सिंह बराबर का सहयोगी रहा है। लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने चंगुल में फ़साना और फिर गायब करा देना इन दोनों के लिए आम बात है। अभी दो दिन पहले गांव की फ़ोटो देवी (16)पुत्री लवकुश सिंह को इन लोगों ने एक साजिस के तहत दो बच्चों के बाप के साथ भगवा दिया। जिसे लेकर गांव में माहौल गरम है।

विधवा की बेटी को बेचने के फिराक में थे दबंग, 15 दिन से चल रहा था विवाद
पीड़ित विधवा अंजना देवी का कहना है कि उनकी बेटी गुड़िया 16 वर्ष की है। जिसे दबंगों ने अपने जाल में फंसाकर किसी के हाथों बेचना चाहते थे। जिसे लेकर लगभग 1 महीने से विवाद चल रहा है। अभी 15 दिन पहले तीनों दबंगों ने विधवा को मारने के लिए घर पहुंच गए। उस समय विधवा के घर में बेटी और बहू दोनों थी। विधवा अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। उस समय बहू ने चुपके से अंजना को फोन कर दिया और अंजना वहीं से डायल 100 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विधवा की लड़की को तो बचा लिया लेकिन उस घटना के बाद से दबंग लोग विधवा को मारने का प्लान बना लिए और गुरूवार को घर के समीप इस तीनों दबंगों ने विधवा को गिराकर बेरहमी से मारकर अधमरा कर दिया। जिससे महिला के कपड़े फट गए।

पिटती मां को देख बेटी मदद के लिए गुहार लगाती रही लेकिन तमासबीन बने गांव वाले आगे नहीं आए। उक्त दबंगों के खिलाफ न उनकी बोलने की हिम्मत पड़ी और न ही छुड़ाने की। महिला ने किसी तरह खुद को दबंगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस चौकी गई। जहां से उसे कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर वापस भेज दिया। अब दबंग लोग विधवा को जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की को गायब करने की खुली चुनौती दे रहे है। वहीं मोहनगंज पुलिस भी शायद इन लोगों के खौफ से खौफजदा है। जानकारी के मुताबिक चोरी, मारपीट व अन्य मामले की कई शिकायत पुलिस चौकी मोहनगंज पहुंची है पर मोहनगंज की पुलिस आज तक इन दबंगों पर कार्रवाई करने की हिमाकत नहीं कर सकी है। बतादें कि इन लोगों पर घर में घुसकर गांव की एक किशोरी को मारने-पीटने, चैन आदि चोरी करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें वारंट भी जारी हुआ है।