रत्ना सिंह का उनके हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रत्ना सिंह के बीजेपी में आने के बाद प्रतापगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर होगा। रत्ना सिंह को दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी का सबसे खास माना जाता है। रत्ना सिंह और कुंडा से विधायक राजा भइया के परिवार में भी आपस में नहीं बनती। अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ ने सपा के टिकट पर रत्ना सिंह को लोकसभा चुनाव हराया था।
By Sunil Somvanshi