scriptराजा भैया के करीबी प्रत्याशी पर दर्ज हुआ एफआईआर, ये है मामला | Patrika News
प्रतापगढ़

राजा भैया के करीबी प्रत्याशी पर दर्ज हुआ एफआईआर, ये है मामला

5 Photos
6 years ago
1/5
प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ की कुंडा नगर पंचायत अध्यख की प्रत्याशी राजा भइया के करीबी निवर्तमान चेयरमैन गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलशन यादव राजा भइया के बेहद करीबी हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं। इस बार महिला सीट होने के चलते सीमा चुनाव मैदान में हैं।
2/5
एक दूसरी महिला प्रत्याशी ने सीमा यादव पर अभिलेखों में गड़बड़ी का आरोप लगा कर उनका पर्चा निरस्त करने की मांग की थी। देर रात इस मामले पर एसडीएम ने सीमा यादव के पक्ष में ही फैसला दिया था। पर इस मामले में पूरे दस्तावेज लेकर उस पुलिस से शिकायत की गई और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
3/5
कुंडा नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन गुलशन यादव जेल में बंद हैं। गुलशन की पत्नी सीमा यादव महिला सीट होने के कारण चुनाव लड़ रही हैं। इस मामले को विपक्षी प्रत्याशी सुमन सिंह के पुत्र संजय सिंह ने उठाया है और सीमा यादव पर अभिलेखों में गड़बड़ी का आरोप लगा दिया है।
4/5
सीमा यादव पर आरोप है कि वो दो पैन कार्ड प्रयोग करती हैं। एक का इस्तेमाल वह नगर पंचायत कुंडा की प्रत्याशी सीमा यादव के रूप में कर रही हैं। जबकि बेबी यादव के नाम पर एक दूसरा पैन कार्ड है। इस पर सीमा यादव ने शराब की दुकान का ठेका ले रखा है।
5/5
नामांकन प्रपत्र में सीमा यादव नाम का पैन कार्ड लगाया गया है। इसी आधार पर कुंडा पुलिस को संजय ने कल देर रात तहरीर दे दी थी। फिलहाल तहरीर के बाद कुंडा पुलिस ने सीमा यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.