बतादें कि, पूरा मामला महेश गंज थाना क्षेत्र का है। जहां सलहा का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। झंडा निशान में अंधाधुंध हुई हर्ष फायरिंग। हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। बाबागंज-मंदिर पर अपनी बहन की शादी करने आया युवक हर्ष फायरिंग में घायल हो गया। थाने पहुंचकर घायल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया गया है।
पुलिस ने घायल का इलाज सीएचसी महेशगंज में कराया। जेठवारा थाना क्षेत्र के राम अंजोर सरोज ने अपनी पुत्री अंतिमा की शादी मान्धाता थाना क्षेत्र के हैंसी गांव निवासी मनोज के साथ तय की थी। मंगलवार को दोनों परिवार के लोग महेशगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चौराष गांव स्थित मंदिर पर शादी करने के लिए आए थे।
शादी करने के बाद वर पक्ष के लोग विदाई कराने के बाद अपने घर को चलें और लड़की पक्ष के लोग भी अपने घर को लौटने की तैयारी कर रहें थें, तभी मंदिर में कहीं से निशान आ गया। उसी निशान में किसी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे गोलियों के कई छर्रे राम अंजोर के पुत्र राकेश ( 35 वर्ष) को लग गए। जिससे उसकी जांघ और हांथ से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिरकर कराहने लगा राकेश को तुरंत लेकर परिजन महेशगंज थाने पहुंचे। घायल राकेश ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
input- सुनील सोमवंशी