scriptBIG NEWS: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, सैकड़ों सपाईयों ने ज्वाइन किया एसएसएम | Hundreds samajwadi supporter join shivpal secular morcha in pratapgarh | Patrika News

BIG NEWS: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, सैकड़ों सपाईयों ने ज्वाइन किया एसएसएम

locationप्रतापगढ़Published: Oct 20, 2018 02:23:47 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

सेक्युलर मोर्चा का झंडा थाम हुए शामिल
 

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, सैकड़ों सपाईयों ने ज्वाइन किया एसएसएम

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, सैकड़ों सपाईयों ने ज्वाइन किया एसएसएम

प्रतापगढ़. प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। प्रतापगढ़ कचेहरी स्थित एक होटल में आयोजित शनिवार को आयोजित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की पहली बैठक में जिले के सैकड़ों सपाइयों ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर सेक्युलर मोर्चा(एसएसएम) का दामन थाम लिया। सेक्युलर मोर्चा इलाहाबाद मंडल प्रभारी पूर्व मंत्री लल्लन राय ने सभी को माला पहना कर सेक्युलर मोर्चा में शामिल कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेक्युवर मोर्चा दिन प्रति दिन और मजबूत होता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में सेक्युलर मोर्चा साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ बड़ी ताकत बन कर उभरेगा।
सेक्युलर मोर्चा प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष फूलचंद यादव( पीसी यादव) ने बताया कि शनिवार को जिले के तकरीबन पांच सौ सपाईयों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सोक्युलर मोर्चा का दामन थाम लिया। इनमें समाजवादी पार्टी से रानी गंज विधानसभा अध्यक्ष राहुल यादव, समाजवादी पार्टी से प्रदेश सचिव रह चुके ब्रिजेश यादव के साथ तमाम क्षेत्रीय नेता शामिल रहें। उन्होंने बताया जिले में सेक्युलर मोर्चा की यह पहली बैठक है। आने वाले समय में सेक्युलर मोर्चा प्रतापगढ़ में और मजबूत होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी और कौशाम्बी जिले में सेक्युलर मोर्चा की पहली बैठक में ही तमाम सपाईयों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सेक्युलर मोर्चा का दामन थामा था। वहीं अब प्रतापगढ़ में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन करने के बाद, माना जा रहा है कि शिवपाल यादव आगामाी चुनाव तक एक बड़ी शक्ति के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जिसे लेकर जिले में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो