scriptप्रतापगढ़ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउण्ड चलीं गोलियां, युवक की मौत ये था मामला | Patrika News
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउण्ड चलीं गोलियां, युवक की मौत ये था मामला

5 Photos
7 years ago
1/5
प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ जिले में मान्धाता थानान्तर्गत परशुरामपुर गांव में शनिवार को पड़ोसी मुनीर पक्ष के लोगों ने प्रधान रियाज को बुलाकर नाली ठीक कराने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षो में बहस शुरू हो गयी।
2/5
बात इतनी बढ़ी कि मुनीर पक्षके कई लोग असलहा लेकर आ गए और वहां ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस बीच रियाज पक्ष के लोग भी असलहा लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद तो दोनों ओर से आमने-सामने की फायरिंग होने लगी।
3/5
प्रधान का लड़का अनवर (20 वर्ष) खेत से लौट रहा था। वह घर पहुंचा ही था कि एक गोली उसकी कनपटी पर जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
4/5
घायलों में प्रधान के भाई निजाम (45 वर्ष), जीशान (17 वर्ष), साहिल (10 वर्ष) और एक महिला घायल हो गई, जिसमें निजाम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
5/5
प्रधान पक्ष की फातिमा ने पुलिस पर घटना की जानकारी रहने के बावजूद समय पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। कहा है कि यदि समय रहते कार्यवाही की गयी होती तो इतनी बड़ी घटना शायद न होती। प्रधान रियाज ने ने भी कहा कि पुलिस भी बुलाने पर तीन घंटे बाद आयी।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.