scriptतेज हुई बाहुबली राजा भैया की अपनी पार्टी बनाने की चर्चा, करीबियों ने कराया सर्वे तो मिला ये जवाब | Raja bhaiya can make his own party know Survey result | Patrika News

तेज हुई बाहुबली राजा भैया की अपनी पार्टी बनाने की चर्चा, करीबियों ने कराया सर्वे तो मिला ये जवाब

locationप्रतापगढ़Published: Jun 16, 2018 06:25:01 pm

…तो क्या अब राजा भैया बनाएगी अपनी पार्टी

Raja bhaiya can make his own party know Survey result

तेज हुई बाहुबली राजा भैया की अपनी पार्टी बनाने की चर्चा, करीबियों ने कराया सर्वे तो मिला ये जवाब

प्रतापगढ़. तो क्या राजा भैया अपनी अलग पार्टी बनाने वाले हैं। राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर चर्चा तेज होने लगी है। वजह है एक पोस्टर का ग्रुपों में वायरल होना। राजा भैया के करीबियों ने यह संकेत दे दिया है। दरअसल, राजा भैया के बेहज करीबी और प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष प्राधानसंघ पिंटू सिंह सोशल साइट्स ग्रुपों में एक पोस्टर वायरल किया है। जिसमें सर्वे के लिए एक सवाल पूछा गया है कि, क्या कुंवर रघराज प्रताप सिंह राजा भैया को अब कई पार्टी ज्वाइन करनी चाहिए या खुद की पार्टी बनानी चाहिए। जवाब के लिए a, b और c के आप्शन दिया गए हैं। A यानी बेजीपी B यानी सपा और C यानी खुद का पार्टी। इस पोस्ट में राजा भैया की फोटो लगी है साथ ही लोगों से अपील की गई है कि, अपना जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर दें। वहीं इस पोस्ट को ग्रुपों में अधिक से अधिक शेयर करने की बी अपील की गई हैं।
इस पोस्टर के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तेजी से इस पोस्टर को ग्रुपों में शेयर किया जा रहा है। वहीं इस सर्वे में लोग अपना कमेंट भी दे रहे हैं। कुछ लोगों कहनी है कि, राजा भैया को अफनी पार्टी बना लेनी चाहिए, तो वहीं कुछ बीजेपी और सपा ज्वाइन करने की बी बात कह रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस पोस्टर के बाद यह चर्रा तेज हो गई, सूत्रों की माने के राजा भैया कोई दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं करने वाले। बता दें कि, राजा भैया 1993 से लेकर अब तक प्रतापगढ़ जिला के कुंडा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक निर्वाचित होते आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो