scriptराजा भइया के करीबी रहे गुलशन यादव जेल से छूटे, CO जियाउल हक हत्याकांड में भी उछला था नाम | Raja Bhaiya Closed Gulshan Yadav Released from Jail | Patrika News

राजा भइया के करीबी रहे गुलशन यादव जेल से छूटे, CO जियाउल हक हत्याकांड में भी उछला था नाम

locationप्रतापगढ़Published: Jun 13, 2018 03:04:54 pm

गुलशन यादव व्यवसायी पुष्पेंद्र सिंह पर जानलेवा हमले में चार साल से थे जेल में, कोर्ट ने किया बरी।

Raja Bhaiya Closed Gulshan Yadav

राजा भइया के करीबी गुलशन यादव

प्रतापगढ़. कुंडा से विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के कभी बेहद करीबी रहे गुलशन यादव बुधवार को जेल से छूट गए। जेल से बाहर आने पर गुलशन यादव का अभूतपूर्व भव्य स्वागत हुआ। गुलशन बीते कई सालों से जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद थे। इस मामले में बीते 29 मई को अपर जिला जज पंचम ने निर्दोष घोषित करते हुए बरी कर दिया था। अब जाकर उनकी रिहाई हुई है। रिहाई के समय गुलशन यादव का भव्य स्वागत किया गया। उनके इलाहाबाद स्थित आवास पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। गुलशन यादव कुंडा टाउन एरिया के चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्हें राजा भइया का बेहद करीबी कहा जाता था। गुलशन यादव का प्रतापगढ़ के चर्चित सीओ जिया उल हक हत्याकांड में भी नाम उछला था।
इसे भी पढ़ें

रेलवे ने निरस्त कीं 13 जून से 27 जुलाई के बीच महामना एक्प्रेस समेत ये 25 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Raja Bhaiya Closed Gulshan Yadav
राजा भइया के करीबी गुलशन यादव का जेल से निकलने के बाद स्वागत IMAGE CREDIT:
 
गुलशन यादव कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें राजा भइया का बेहद करीबी बताया जाता था। कुंडा चेयरमैन रहते हुए उन पर व्यवसायी पुष्पेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। इस मामले में वह पिछले चार सालों से जेल में बंद थे। हालांकि पुष्पेंद्र को भी राजा भइया का करीबी कहा जाता है। गुलशन पर करीब दो दर्जन से अधिक हत्या, लूट व अपहरण जैसे संगीन माले दर्ज हैं। गुलशन को मई के महीने में ही कौशाम्बी जिला जेल में ट्रांसफर किया गया था। पेशी के दौरान 16 मई को गुलशन को छुड़ाने का प्रयास भी किया गया था। जेल से छूटने के बाद गुलशन यादव से मिलने वालों और उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है।
By Sunil Somvanshi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो