scriptराजा भइया की पार्टी से जुड़ रहे 25 नेताओं लिस्ट आयी सामने, जानिये कौन-कौन है शामिल | Raja Bhaiya Political Party 25 Leader List issue Know Reality | Patrika News

राजा भइया की पार्टी से जुड़ रहे 25 नेताओं लिस्ट आयी सामने, जानिये कौन-कौन है शामिल

locationप्रतापगढ़Published: Oct 20, 2018 02:55:54 pm

30 नवंबर को हो सकता है राजा की नई पार्टी का ऐलान।

Raja Bhaiya

राजा भइया

प्रतापगढ़. जिस तरह पहाड़ काटने के लिये पहले लैंड माइंस बिछायी जाती हैं और एक बार में विस्फोट कर दिया जाता है, राजा भइया भी यूपी की सियासत में ऐसा ही विस्फोट करने की तैयारी कर रहे हैं। विस्फाट तो 30 नवंबर को होगा पर उसके लिये सियासी लैंड माइंस बिछानी शुरू कर दी है। कोशिश है कि यह सियासी धमाका शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के धमाके से बड़ा और असरदार हो। यही वजह है कि खुद राजा भइया सामने नहीं आ रहे हैं। वह पर्दे के पीछे रहकर नई पार्टी की पूरी पटकथा लिख रहे हैं और फ्रंट पर अपने खास विधायकों व नेताओं और समर्थकों को खड़ा कर रखा है। 30 नवंबर को राजा की राजनीति के 25 साल होने के मौके पर लखनऊ के भव्य कार्यक्रम जिसमें पार्टी की घोषणा भी होनी है उसकी जानकारी देने तक के लिये उन्होंने अपने सबसे करीबी बाबागंज विधायक विनोद सरोज को आगे किया।
कौन-कौन होगा राजा भइया की पार्टी में

नई पार्टी बनाने की पुष्टि होने के बाद जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है वह ये कि आखिर यूपी की सियासत के वो कौन से चेहरे होंगे जो रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की पार्टी में शामिल होंगे। आखिर किनके दम पर वह यूपी की सियासत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इन नामों में सबसे पहला और पुष्ट नाम कुंडा से सटी बाबागंज सीट से उनेक करीबी विधायक विनोद सरोज का नाम है। इसके बाद नाम आता है सपा से सांसद रहे और वर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप ‘गोपाल जी’, सपा के पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, गोसाईगंज से पूर्व सपा विधायक अभय सिंह व एमएलसी यशवंत सिंह के नामों की चर्चा है।
चर्चा में 25 नामों की जारी हुई लिस्ट

हालांकि अभी तक राजा भइया सामने नहीं आए हैं और ये भी पक्का नहीं पता चला है कि कौन-कौन से नेता उनके साथ जा रहे हैं। पर शनिवार को लखनऊ में हुई प्रेस कांफ्रेंस में जारी 25 लोगों के नामों की लिस्ट को लेकर प्रतापगढ़ व कौशाम्बी में अलग ही चर्चा है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वो नाम हैं जो राजा भइया की पार्टी के मजबूत पिलर हैं। अटकलों का बल इस बात से भी मिला है कि अब तक पार्टी और 25 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के आयोजन को लेकर पहली बार नामों की लिस्ट आयी है। चूंकि ये आयोजन राजा की सियासत के लिये बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में यह तय है कि इस आयोजन से जुड़े सभी लोग उनकी पार्टी में होंगे। इस लिस्ट में वो नाम भी हैं जिनके नई पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिनों से हैं। लिस्ट के 25 नामों को ही पूरे आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।
ये हें 25 नाम जिनके जिम्मे है आयोजन

संयोजक- शैलेन्द्र कुमार (पूर्व सांसद)

अध्यक्ष- विधायक विनोद सरोज

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- जितेन्द्र विजय सिंह ‘मुन्ना’

केएन ओझा

उपाध्यक्ष- अब्दुल सलाम ‘मुन्ना हाजी’
महासचिव- दीपक सिंह (बनारस)

उमाशंकर यादव (प्रतापगढ़)

सचिव- बालवीर सिंह चौहान (कौशाम्बी)

नफीस चौधरी (जामों, अमेठी)

कोषाध्यक्ष- ज्ञानेन्द्र सिंह

संगठन सचिव- रामअचल वर्मा

मीडिया प्रभारी- शीतला मिश्रा (गौरीगंज अमेठी)
अश्विनी सिंह (प्रतापगढ़)

सम्मानित विशिष्ठ सदस्य

राजेश प्रताप सिंह (बरेली)

अनिल कुमार सिंह ‘लाल साहब’

मनोज सिंह (वैशाली)

संजय सिंह (गाजीपुर)

मुन्ना सिंह (ईशीपुर प्रतापगढ़)

अनिल कुमार सिंह (जामों अमेठी)
सरदार बलजीत सिंह (प्रतापगढ़)

हर्षन्द्रसिंह ‘छोटे राजा’ (रायबरेली)

मो. हारून खां (शुकुल बाजार अमेठी)

राजेन्द्र सिंह (अंबेडकर नगर)

ओम प्रकाश यादव (आजमगढ़)

चौधरी असद रजा मोहाना (अमेठी)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो