कौन हैं रानी रत्ना सिंह रत्ना जन्म 29 अप्रैल 1959 को हुआ। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य हैं। रत्ना सिंह के पिता राजा दिनेश सिंह भी प्रतापगढ़ से सांसद व पूर्व विदेश मंत्री रहे हैं। राजकुमारी रत्ना सिंह पहले भी तीन बार इस सीट पर सांसद रह चुकी हैं। 1996, 1999 और 2009 में उन्हे प्रचापगढ़ की जनता ने चुनकर सदन भेजा था। अब एक बार फिर कांग्रेस ने रत्ना को मैदान में उतारा है।
किससे है मुकाबला इस सीट पर कांग्रेस की रत्ना सिंह से मुकाबले के लिए गठबंधन ने अशोक त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भाजपा ने संगम लाल गुप्ता को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही राजा भैया की जनसत्ता दल की तरफ से अक्षय प्रताप सिंह लड़ाई लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि सभी दलों के नेता एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।