scriptप्रतापगढ़ के संजय सरोज ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप | sanjay saroj murder his wife police arrest him | Patrika News

प्रतापगढ़ के संजय सरोज ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप

locationप्रतापगढ़Published: Jun 13, 2018 03:31:13 pm

प्रतापगढ़ के संजय सरोज ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप

sanjay saroj murder his wife police arrest him

प्रतापगढ़ के संजय सरोज ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप

प्रतापगढ़. जिले में एक पति ने पैसों की लालच में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। विनीता देवी के लालची पति संजय सरोज ने अपने ननिहाल नरसिंहपुर में बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पूरा मामला थाना क्षेत्र हथिगवां का है, जहां बीती रात संजय सरोज पुत्र सरयू प्रसाद निवासी-पंडित का पूरा(जहानाबाद) ने अपने ननिहाल नरसिंहपुर में अपनी पत्नी का बेरहमी से हत्या कर दी।

जब इस घटना की जानकारी ननिहाल वालों को पता चला तो, हत्यारे की मामी ने तुरंत पूर्व प्रधान के घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पूर्व प्रधान के भतीजे सुजीत सिंह ‘पिंकू’ ने तुरंत थाना हथिगवां को अवगत कराया। बता दें कि, थाना हथिगवां पुलिस टीम और SO अर्जुन सिंह की सक्रियता से हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है।

जानकारी के मुताबिक, दहेज के लालची हत्यारा संजय सरोज पुत्र सरयू प्रसाद ने अपनी पहले पत्नी के साथ बहुत अत्याचार किया था। आये दिन अपनी पहली पत्नी के साथ मार पीट किया करता था और ससुराल से पैसे की मांग करता था।

जब ससुराल वालों ने पैसे नहीं दिए तो उसे अपने घर से अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और कुछ दिन बीत जाने के बाद जब ससुराल वालों ने पैसे नहीं दिए तो पहली पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।
विनीता से शादी किये हुए लगभग डेढ़ से दो साल ही बीता था की दहेज के लालची पति ने हत्या कर दी।

बताया जाता है कि, हत्यारा संजय सरोज शातिर दिमाग का व्यक्ति है। उसने प्लान के तहत विनीता की हत्या अपने ननिहाल में किया। पर उसकी चाल काम न आयी क्योंकि, उसके ननिहाल वालों, गांव, और पुलिस की सूझबूझ की वजह से अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो