scriptUP की इस पार्टी की महिला नेता समर्थकों संग BJP में शामिल | Shivpal Yadav Party Leader Kusum Singh Join BJP before Election | Patrika News

UP की इस पार्टी की महिला नेता समर्थकों संग BJP में शामिल

locationप्रतापगढ़Published: Apr 04, 2019 01:33:09 pm

राजा भइया की सीट से लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव।

Narendra Modi Amit Shah

नरेन्द्र मोदी अमित शाह

प्रतापगढ़. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी के लिये राहत भरी खबर है। सपा-बसपा गठबंधन से मुकाबले में जुटी भाजपा को यूपी की एक पार्टी की नेता का साथ मिल गया है। हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी से निकलकर अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की। प्रसपा की प्रदेश सचिव महिला सभा कुसुम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया है। कुसुम सिंह कुंडा विधानसभा से प्रत्याशी भी रह चुकी हैं।
शिवपाल सिंह यादव की पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर कई सीटों पर अपने प्रत्याशी भी तय कर दिये हैं और कई पर प्रत्याशियों के चयन पर मंथन चल रहा है। इस बीच दो दिन में शिवपाल की पार्टी को यह दूसरा झटका लगा है। एक दिन पहले आजमगढ़ में निरहुआ के अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी कैंडिडेट घोषित होने के दिन ही महिला सभा की प्रमुख महासचिव सुनीता सिंह ने प्रसपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। वह शिवपाल सिंह यादव की काफी करीबी मानी जाती रही हैं।
इसके बाद अब ठीक दूसरे दिन प्रसपा को दूसरा बड़ा झटका प्रतापगढ़ में लगा है। कभी कुंडा विधनसभा से चुनाव लड़ चुकीं प्रसपा की महिला सभा प्रदेश सचिव कुसुम सिंह ने भी पार्टी छोड़ दिया और अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। चुनाव के ठीक पहले इस तरह का दल-बदल प्रसपा के लिये नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। कुसुम सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में समर्थकों के साथ सदस्यता ली। कुसुम सिंह राष्ट्रीय लोकमंच से प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से प्रत्याशी रह चुकी हैं।
By Sunil Somvanshi

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो