scriptनींद में चलने की बीमारी से ग्रसित युवक के साथ रात में हो गया ऐसा | Patrika News
प्रतापगढ़

नींद में चलने की बीमारी से ग्रसित युवक के साथ रात में हो गया ऐसा

5 Photos
6 years ago
1/5
प्रतापगढ़. नींद में चलने की बीमारी ने युवक का ऐसा हाल किया कि लोग दंग रह गए। मामला प्रतापगढ़ के कुंडा थानान्तर्गत बाघराय ग्राम फूलपुर रामा का है। युवक को नींद में चलने की बीमारी थी। उसकी शादी भी हो गयी थी। पत्नी और भाई मिलकर उसका इलाज भी करा रहे थे।
2/5
यह उसके लिये रोजाना की बात कि कि वह नींद में चलता था। मंगलवार की रात भी वह जब खाना खाकर सो गए तो उसके बाद नींद में चले फिर उसके साथ जो हुआ वह सबको गमजदा कर गया। सुबह उसका शव कुएं में पाया गया।
3/5
मंगलवार की रात लगभग नौ बजे भोजन करने के बाद गायब हो गए। रात भर खोजने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह आठ बजे गांव के बच्चे घर से 100 मीटर दूरी पर खेल रहे थे।
4/5
खेलते समय किसी बच्चे की निगाह सूखे कुएं में गई तो देखा की जयप्रकाश उसी सूखे कुएं में मृत पड़े हुए थे।ग्रामीणों ने फौरन थानाध्यक्ष बाघराय को फोन से सूचित किया।
5/5
मौके पर थानाध्यक्ष बाघराय अपने हमराहियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और कुएं से लाश निकाली गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.