scriptयूपी उपचुनाव को लेकर सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, प्रतापगढ़ से इन्हें दिया टिकट | Sp Candidate list Brijesh patel will fight from pratapgarh | Patrika News

यूपी उपचुनाव को लेकर सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, प्रतापगढ़ से इन्हें दिया टिकट

locationप्रतापगढ़Published: Sep 29, 2019 11:11:30 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस सीट पर 21 अक्टूबर को होगा चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

samajwadi party

समाजवादी पार्टी भाजपा,समाजवादी पार्टी भाजपा,जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर सपा के जिलाध्यक्ष की बहू काबिज है तो सांसद खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव है

प्रतापगढ़. यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। सपा ने प्रतापगढ़ सीट से बृजेश सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस इस सीट से नीरज त्रिपाठी और बसपा रंजीत सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। हालांकि बीजेपी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी अभी भी घोषित नहीं किया है कहा जा रहा है कि बीजेपी यह सीट अपने सहयोगी अपना दल को दे सकती है।

इस सीट पर 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। जबकि 24 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है।


प्रतापगढ़ सीट पर 2017 में अपना दल के संगमलाल गुप्ता ने जीत हासिल की थी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सिम्बल पर जीत हासिल की जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

सपा उम्मीदवारों की सूची
घोसी- सुधाकर सिंह
मानिकपुर- निर्भय सिंह पटेल
जैदपुर- गौरव कुमार रावत
जलालपुर- सुभाष राय
प्रतापगढ़- बृजेश वर्मा पटेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो