बताया जा रहा है कि चंदन और डब्लू सिंह जिला पंचायत में ठेकेदारी करते थे। दोनों का शहर मे अच्छा खासा नाम था। शुक्रवार की तकरीबन 9 बजे के आसपास दोनों एक साथ अंतु कोतवाली के नये एआरटीओ भवन के पास के ही एक ढाबे में खाना खाने के लिए रूके। इसी बीच वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों लोग वहीं गिर गये। जब तक कोई ज्यादा कुछ समझ पाता बदमाश वहां से फरार हो गए। लोगों ने देखा तो चंदन की गोली लगने से मौत हो गई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तत्काल डब्लू सिंह को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।