प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में मिली दो सगी बहनों की लाश, चाचा बोला, दोनों फोन खुद को बचाने की लगा रही थीं गुहार

एक दिन पहले दोनों बहनें हुई थीं लापता।

प्रतापगढ़Dec 03, 2019 / 03:20 pm

रफतउद्दीन फरीद

पुलिस

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में में दो सगी बहनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। 18 और 14 साल की दो बहनें एक दिन पहले गायब हुई थीं, जिनकी लाश सई नदी में मंगलवार को उतरायी मिली। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
शहर कोतवाली अन्तर्गत चकबंद तोड़ निवासी सुभाष रावत की 18 वर्ष की बेटी अंजली और 14 साल की शिवानी सोमवार को गायब हो गयी थीं। दोनों का शव मंगलवार को सई नदी में उतराते देख गांव के लोगों ने थानाध्यक्ष सांगीपुर को सूचना दी। दोनों बहनों के हाथ एक दूसरे से बंधे हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के चाचा ने शव की शिनाख्त की। बताया कि दोनो लड़कियां शाम से ही घर पर फोन कर बचाने की गुहार लगा रही थीं। उन्होंने दावा किया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया।
हत्या के बाद लोग अपने-अपने हिसाब से आशंका जता रहे हैं। मृतका के चाचा जहां हत्या किये जाने का दावा कर रहे हैं वहीं आत्महत्या की भी आशंका जतायी जा रही है। पुलिस फिलहाल इसकी जांच में जुट गयी है।
By Sunil Somvanshi

Home / Pratapgarh / प्रतापगढ़ में मिली दो सगी बहनों की लाश, चाचा बोला, दोनों फोन खुद को बचाने की लगा रही थीं गुहार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.