scriptसंदिग्ध अवस्था में विवाहिता की जलकर मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप | Woman died in fire at pratapgarh | Patrika News
प्रतापगढ़

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की जलकर मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

थाने में तहरीर देने के बाद विवाहिता के सास-ससुर औऱ पति मौके से फरार

प्रतापगढ़Jul 31, 2019 / 02:40 pm

sarveshwari Mishra

Woman Death

Woman Death

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में नव विवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी सावित्री को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पूरा मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के अरुहारी गांव का है। सावित्री के परिजनों ने मायके वालों के खिलाफ महेशगंज थाने में सास, ससुर और पति के खिलाफ जलाकर मारने की तहरीर दी है।
बतादें कि अरुहरि गांव निवासी राम आसरे सरोज की पुत्री सावित्री देवी (24) वर्ष की शादी 2 नवम्बर को महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हर्दो पट्टी में प्रमोद कुमार सरोज के पुत्र हरीराम सरोज के साथ हुई थी। सावित्री की एक साल की बेटी भी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में लगभग दो बजे सावित्री के ससुराल के पड़ोसी ने सावित्री के मायके फोन किया और बताया कि सावित्री जलकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन जब ससुराल पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। सावित्री के मां -बाप ने ससुराल वालों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। नाराज परिजनों ने सावित्री के सास-ससुर और पति के खिलाफ बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मुकादमा दर्ज कराया है। वहीं एसओ महेशगंज के अनुसार मिली तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। तहरीर के बाद आरोपी मौके से फरार हैं।
BY- Sunil Somvansi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो