scriptप्रतापगढ़ में दिल्ली जैसी वारदात, दुष्कर्म में असफल रहे दबंगों ने महिला का किया यह हाल… | Woman murder After attempt to Rape | Patrika News

प्रतापगढ़ में दिल्ली जैसी वारदात, दुष्कर्म में असफल रहे दबंगों ने महिला का किया यह हाल…

locationप्रतापगढ़Published: Feb 04, 2018 06:25:57 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

पड़ोसियों ने गांव के ही दबंगों पर लगाया आरोप

Gang rape attempt

दुष्कर्म का प्रयास

प्रतापगढ़. जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में नई दिल्ली के निर्भया हत्या कांड की पुनरावृत्ति हुई। दबंगों ने दुष्कर्म में असफल रहने पर निर्ममता की सभी हदें पार कर दी और महिला को मौत के घाट उतार दिया। राबिया के पड़ोसियों ने इस वीभत्स कांड के लिए गांव के ही दबंग गुड्डू पासी एवं मगन पासी को जिम्मेदार ठहराया है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ राबिया के घर पहुंचे थे। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी दौड़कर राबिया के घर पहुंचे, लोगों को आता देखकर सभी भाग निकले। पड़ोसियों ने कहा कि गुड्डू एवं मगन की दबंगई से लोग त्रस्त हैं। आए दिन किसी के साथ मारपीट करना एवं बहू-बेटियों की इज्जत से खेलना इनका शगल सा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले ही दोनों ने पांच लोगों की इनके द्वारा पिटाई की गई थी।

…तो बच जाती राबिया की जान!

गंभीर हाल में घायल पांचों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ। पुलिस को तहरीर भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने से इनका मनोबल बढ़ता ही गया। जिसके फलस्वरूप दबंग राबिया की अस्मत से खेलने उसके घर पहुंच गए और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पूर्व में की गई शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लिया होता, तो राबिया की जान बच सकती थी।
पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार

दिल दहला देनेवाली घटना की शिकार राबिया ने दम तोड़ दिया, तो वहीं पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। पड़ोसियों के अनुसार राबिया के परिजन दिल्ली में रहते हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
By : Sunil Somvanshi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो