मिली जानकारी के अनुसार रोहित सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी पचखरा पूरे केसवराय शुक्रवार को बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोहित को रुकने का इशारा किया रोहित कुछ समझ पाते कि इससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। अपराधियों को देखकर रोहित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने उसे दौड़ा दौड़ाकर तीन गोली सीने में मार दी।
स्थानीय लोग वारदात के बाद दहशत में गए, इसी का फायदा उठाकर बदमाश फायर करते हुए निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे प्रयागराज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
BY- SUNIL SOMVANSHI