scriptयूपी के प्रतापगढ़ में नशे में धुत युवक ने महिला को मारी गोली | youth firirng on woman in pratapgarh | Patrika News

यूपी के प्रतापगढ़ में नशे में धुत युवक ने महिला को मारी गोली

locationप्रतापगढ़Published: May 01, 2018 02:32:41 pm

नशे में धुत एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की…

youth firirng on woman in pratapgarh

यूपी के प्रतापगढ़ में नशे में धुत युवक ने महिला को मारी गोली

प्रतापगढ़. अपराधियों का गढ़ बन चुका प्रतापगढ़ जनपद अब आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। कौन कब और कहां शातिरों की गोली का शिकार हो जाए कहा नहीं जा सकता है। जनपद के शहर का एक मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसकी चपेट में एक महिला आ गई।
जिसे कई छर्रे लग गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर की रहने वाली मीरा पाण्डे (45) पत्नी ओम नारायण करीब दस बजे घर के सामने निकली तो इस बीच मोहल्ले के कपिल देव मिश्रा जो नशे में थे उन्होंने गोली चला दिया। जिसमें महिला को गोली का कई छर्रा लग गया। आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
फिल हाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना का नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी ओर फायरिंग करने वाला व्यक्ति दबंग व प्रभाव शाली बताया जा रहा है। इसलिए भले ही नगर कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है फिर भी पीड़ितों में फायरिंग करने वाले दबंग का खौफ बरकरार है।अब देखना ये है कि, आरोपी को पुलिस कब तक सलाखों के पीछे पहुचाती है। या फिर दबंग अरोपी पुनः किसी को गोली का शिकार बनाने में कामयाब होता है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो