इसकी जानकारी उपायुक्त उद्योग, अजय कुमार चौरसिया ने देते हुए कहा कि इन इकाइयों को उनकी कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया गया है। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष तक हो एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा किसी भी किसी भी सरकारी संस्थान का डिफाल्टर न हो एवं राज्य सरकार भारत सरकार की किसी भी योजना में वित्तीय अनुदान प्राप्त न किया हो आवेदन कर सकते हैं। अजय कुमार चौरसिया ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में उद्यम स्थापनार्थ ऋण प्राप्त करने के लिये आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित अन्तिम तिथि चार मई तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र नया कटरा इलाहाबाद में जमा किया जा सकता है।