प्रयागराज

अब यहाँ सुलग रही आन्दोलन की आग ,भाजपा सांसद के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने उठाई आवाज़

हिन्दू संगठनों की मांग भाजपा रद्द करे अपने सांसद की मान्यता , नही तो होगा बड़ा आन्दोलन

प्रयागराजJan 05, 2018 / 01:00 pm

प्रसून पांडे

अब यहाँ सुलग रही आन्दोलन की आग ,भाजपा सांसद के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने उठाई आवाज़

इलाहाबाद महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भी एक बड़े आंदोलन की चिंगारी भडक रही है। जिसका आगाज शहर के सिविल लाइंस चौराहे पर देखने को मिला।बीते दिनों दिल्ली में भाजपा सांसद उदित राज द्वारा मनुस्मृति जलाए जाने के विरोध में लगातार कई हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर शहर के सिविल लाइन चौराहे पर आमरण अनशन शुरू हो गया है। आमरण अनशन पर बैठे संगठन के कार्यकर्ताओं की बात ना सुनने का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ताओ ने जमकर बवाल काटा। पुरे सिविल इलाके में सैकड़ो की संख्या में भगवा ध्वज लिए अनशन कारियों सहित कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकाला और फिर सड़क जाम कर दिया।इस दौरान पुरे इलाके में अफरा तफरी मची रही।

हिंदू संगठन के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में भगवा झंडा लिए हिन्दू संगठन के लोग सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे के पुलिस बूथ सहित पूरे इलाके को घंटे भर अपने कब्जे में लिये रहे। इस दौरान योगी की पुलिस मूकदर्शक बनी रही।पूरा शहर घंटों जाम रहा।राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर आमरण अनशन पर है। और इनकी मांग है की भाजपा सांसद उदित राज ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है।उदित राज तत्काल इस्तीफा दें।नही पार्टी उनकी सदस्यता समाप्त करें ।हिन्दू संगठन ने कहा यदि कार्यवाही नही हुई तो यह आन्दोलन दिल्ली जायेगा।और इसका खामियाजा उदित राज को भुगतना पड़ेगा ।इस आन्दोलन अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर एनएसयूआइ सहित कई संगठन शामिल है।

इस पुरे आन्दोलन के दौरान योगी की पुलिस हिन्दू संगठन के नाम पर बल प्रयोग से बचती रही तो वही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देख लोग सहमे रहे।आस पास की दुकाने बंद करायी गई। घंटो बाद शहर का यातायात सामान्य हो सका।अनशन स्थल पर अधिकारियों ने आकर हालात को सामान्य किया।हिन्दू संगठन के समर्थन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद.नवनिर्माण मिशन,इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र कल्याण समिति एवं अभियान चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी क्रमिक अनशन पर साथ बैठे और उदित राज की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव में निलंबित करने की मांग कर रहे है। इसी के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रभारी निशान रस्तोगी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति के साथ सांसद उदित राज द्वारा किया गया यह कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अगर उदित राज की सदस्यता भंग करके उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो एनएसयूआई और राष्ट्रीय हिंदू संगठन मिलकर पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह विरोध करेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.