प्रयागराज

मूर्ति तोड़ के बाद अब इलाहाबाद धर्मस्थल के बाहर मांस फेंक दंगा फैलाने की साजिश

त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनते ही लेनिन की मूर्ति तोड़ कर महौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया…

प्रयागराजMar 08, 2018 / 12:53 pm

ज्योति मिनी

मूर्ति तोड़ के बाद अब इलाहाबाद धर्मस्थल के बाहर मांस फेंक दंगा फैलाने की साजिश

इलाहाबाद. त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनते ही लेनिन की मूर्ति तोड़ कर महौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मूर्तिभंजकों ने मेरठ में आम्बेडकर प्रतिमा, कलकत्ता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़ दिया। देश के विभिन्न जगहों पर मूर्ति तोड़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, इलाहाबाद में धर्मस्थल के बाहर अराजक तत्वों ने मांस फेंक कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया।

फूलपुर लोकसभा चुनाव को महज चार दिन शेष हैं। चुनाव के ठीक पहले जहां नेताओं के बीच शुरू हुए जुबानी वार शुरू हो गया है। वहीं त्रिपुरा में बीजेपी सरकार बनते ही मूर्तिभंजन की परम्परा शुरू कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू हो गया। अराजक तत्व जब देश के विभिन्न जगहों पर मूर्ति तोड़ कर लोगों नहीं भड़का पाए तो बुधवार को इलाहाबाद के करेली इलाके में शाम को एक धर्मस्थल के बाहर मांस फेंक महौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
एक युवक ने धर्मस्थल के बाहर मांस देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ एलआईयू के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने धर्मस्थल से जुड़े लोगों से बात की। धर्मस्थल से जुड़े व अन्य स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द मामला शांत करा निस्तारण की बात कही। मामला तुलना पकड़े इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वहां से मांस का टूकड़ा हटाया।
देर रात तक लोग धर्मस्थल पर पहुंच मांस फेंकने संबंधित जानकारी लेते नजर आए। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ के चलते कोई माहौल नहीं बिगड़ा। मालूम हो कि फूलपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इलाहाबाद में केंद्र से लेकर प्रदेश तक के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। 11 मार्च को मतदान होना है। ऐसे में सभी कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए चुनाव तक शांति व्यवस्था कायम रखना बड़ी चुनौती होगी।
by- अरूण रंजन
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.