scriptबहुबली मुख्तार अंसारी को लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मिली ज़मानत | Mukhtar Ansari bail application granted in Allahabad High Court before Loksabha 2019 | Patrika News
प्रयागराज

बहुबली मुख्तार अंसारी को लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मिली ज़मानत

मऊ लोकसभा सीट से मायावती दे सकती हैं टिकट।

प्रयागराजFeb 14, 2019 / 10:31 am

रफतउद्दीन फरीद

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

प्रयागराज. यूपी के मऊ सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उन्हें रामसिंह मौर्य और कांस्टेबल सतीश सिंह की हत्या के मामले में न्यायमूर्ति सुनित कुमार की एकल खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई के बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। पहले इसी खंडपीठ ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था और साथ ही तीन महीने के अंदर निस्तारण का आदेश दिया था। ज़मानत मिलने की खबर से मुख्तार समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि अभी उन्हें जेल से बाहर आने के लिये इंतज़ार करना होगा। अभी कृष्णनंद राय हत्याकांड के चलते लोकसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आने में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड की बाधा बनी हुई है।
बताते चलें कि मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना और उनके सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मुख्तार अंसारी को इस हत्याकांड में आरोपी बनाया था। इसके बाद हत्याकांड के चश्मदीद गवाह रामसिंह मौर्या की भी उनके सुरक्षाकर्मी समेत गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गयी थी। इसमें भी आरोप मुख्तार अंसारी को ही आरोपी बनाते हुए नामज़द किए गए। सेशन कोर्ट ने जमानत नहीं दी तो मुख्तार ने हाईकोर्ट का रुख किया। तीन महीने पहले जमानत अर्जी खारिज हो गयी थी, जिसके बाद दोबारा अर्जी दाखिल होने पर, ज़मानत मिल गयी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो