प्रयागराज

kumbh mela…संगम के तट पर होगा भव्य आयोजन,दुनिया जानेगी गंगा यमुना की अविअरल धारा की पौराणिक गाथा

संगम के तट पर भव्य लेजर शो का आयोजन

प्रयागराजJan 18, 2018 / 01:13 pm

प्रसून पांडे

दुनिया जानेगी गंगा यमुना की अविअरल धारा की पौराणिक गाथा

इलाहाबाद संगम की रेती पर दुनिया को रिझाने के लिए मोदी की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।कुंभ के ट्रायल के तौर पर चल रहा जप तप और अनुष्ठान का मेला जिसमें सरकार आगामी कुंभ मेले को लेकर देश और दुनिया को आकर्षित करने के लिए अलग अलग तरह के प्रयोग कर रही है।जिसमें पहली बार पश्चिमी देशों की तरह माघ मेले की गंगा यमुना सरस्वती की अविरल धारा को आकर्षित दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो संगम की विहंगम धारा मेंसंगम के तट पर होगा भव्य आयोजन,दुनिया जानेगी गंगा यमुना की अविअरल धारा की पौराणिक गाथा दिखाया जाएगा। इस तरह का यह पहला आयोजन गंगा यमुना की धारा में होगा। इस तरह का आयोजन इसके पहले कभी भी संगम के तट पर नहीं हुआ।आगामी कुंभ मेले को भव्य दिव्य बनाने में जुटी सरकार कुंभ के लोगों का इसके पहले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर प्रचार प्रसार करवा रही है।साथ ही देश और दुनिया भर में कुंभ में आमंत्रण के लिए तरह-तरह के आयोजन पर्यटन विभाग और यूपी सरकार कर रहा है।इसी कड़ी में एक और बड़ा आयोजन संगम की रेती से जुड़ने जा रहा है जिससे दुनिया को रिझाने की अलग कोशिश होगी।

कुंभ मेले में लेजर शो के माध्यम से गंगा की गौरव गाथा का वर्णन किए जाने की तैयारी है।यह शो लगभग 20 मिनट का होगा।जिसमें अलग अलग तरीके से गंगा की गरिमा को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा। शो में लगभग 5 मिनट का वीडियो भी होगा। जिसमें गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक अविरल धारा की पौराणिक यात्रा को दर्शाया जाएगा।साथ ही संगम के तट पर संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी गंगा की धार्मिक परंपरा और कहानी की जानकारी दी जाएगी।इसी कड़ी में 3 मिनट प्रयाग के धर्म अध्यात्म और कुंभ की गाथाओं से दुनिया को रूबरू कराया जाएगा।साथ ही लेजर शो के दौरान 12 मिनट का रामायण होगा।जिससे प्रयाग की गौरवगाथा के साथ हिंदुस्तान की धार्मिक संस्कृति को दिखाया जाएगा।इस आयोजन को फ्यूचर ग्रुप की ओर से किया जा रहा है।ग्रुप के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह ने बताया कि संगम पर एक वाटर स्क्रीन बनाई जाएगी।जो बड़े सिनेमाघरों के परदों की तरह होगी।उस वाटर स्क्रीन पर ही वीडियो प्रोजेक्शन करें डिस्प्ले होगा उन्होंने यह भी बताया कि स्क्रीन जो बनाई जाएगी वह हाई रेंज वाटर की होगी। संगम पर इस शो को करने के लिए विशेष हाउस साउंड सिस्टम का प्रयोग होगा।जिसकी ध्वनि से पूरा संगम क्षेत्र गूंजेगा।

जिलाधिकारी राजीव कुमार के यहां से जानकारी मिली की कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव राजीव कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का खर्चा रहा है।कुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित इस बार माघ मेले में लेजर शो का विशेष आयोजन करके उम्र से पहले इस मेले को विशेष और यादगार बनाने की कोशिश है।इसका आयोजन 10 दिन तक शाम को 6:30 बजे से रात 8:00 बजे तक किया जाएगा।हर दिन या सो अलग अलग समय पर तीन बार शाम को आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन से पर्यटन विभाग भी उत्साहित है

Home / Prayagraj / kumbh mela…संगम के तट पर होगा भव्य आयोजन,दुनिया जानेगी गंगा यमुना की अविअरल धारा की पौराणिक गाथा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.