प्रयागराज

इविवि में क्लास रूम में घुसकर छात्र को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है

प्रयागराजApr 09, 2018 / 10:04 am

sarveshwari Mishra

Police Arrested accused

इलाहाबाद. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्र को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने शहर के को मजार तिराहे पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। हमले की वजह पुरानी रंजिश है। जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरदार सिंह पुत्र अम्बिका सिंह पूरा बलई थाना बदलापुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया। सरदार सिंह इससे पूर्व भी जानलेवा हमले मामले में जेल भी गया था। इसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले कर्नलगंज थाने में दर्ज है।
 



गौरतलब है कि चार दिन पहले इविवि के दर्शन शास्त्र के छात्र नागेन्द्र सिंह उर्फ गोलू पुत्र सुन्दर लाल निवासी तातारगंज तहसील बारा थाना घूरपुर को परीक्षा के दौरान गोली मारकर फरार हो गया। वह गोली मारने के बाद पहले लखनऊ और उसके बाद वहां से उरई गया। जहां से वह एआरओं की परीक्षा देने के लिए शनिवार की रात शहर में आया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूंछताछ के दौरान आरोपी युवक व नागेन्द्र सिंह से पहले विवाद था, जिसे लेकर बमबाजी के दौरान सरदार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वर्ष 2010, 2014 में भी दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। वह पिस्टल हिन्दू हास्टल से लिया था।
 

यह भी पढ़ें
स्कूल बसों के कटे चालान, पाई गई कई अनियमितताएं

 

बता दें की कैम्पस में घुस कर गोली मार कर हडकम्प मचा दिया सालो बाद एसा हुआ था जब किसी छात्र पर कैम्पस में गोली चली थी इससे पहले 2005 -06 में हिंदी विभाग के सामने गोली मारी गई थी। इस घटना के बाद लगा तार विवि प्राशासन पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में गिरफ्तारी के बाद विवि प्रशासन को थोड़ी राहत मिली है । पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं जिनमें मुकदमा संख्या 587/ 11धारा -147 /323/504 614/11धारा-147/148/307/504//506 462/13धारा -386 502/ 13 धारा 110g 305/14धारा -147/148/323 /307/427 351/14/ धारा – 110g
By- Prasoon Pandey

Home / Prayagraj / इविवि में क्लास रूम में घुसकर छात्र को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.