प्रयागराज

प्रयागराज के डॉक्टर संजय ने किया रिकॉर्ड तोड़ सर्जरी, स्थापित किया नया कीर्तिमान

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर संजय कुमार ने पिछ्ले वर्ष के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर वित्तीय वर्ष 2023– 24 में नया रिकॉर्ड बनाया। चिकित्सालय प्रबंधन के दावे के अनुसार भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

प्रयागराजApr 23, 2024 / 12:33 pm

Pravin Kumar

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर संजय कुमार।

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय के सर्जरी विभाग ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्जरी विभाग के जनरल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार ने वित्तीय वर्ष 2023–24 में 1046 ऑपरेशन करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
जिसमें डॉ. संजय कुमार ने 390 मेजर व 37 स्पेशल ऑपरेशन किए है। चिकित्सालय प्रबंधन का दावा है कि भारतीय रेल के इतिहास में अब तक किसी भी केंद्रीय अस्पताल के सर्जन ने एक साल में इतने ऑपरेशन नहीं किए हैं।
पिछले वित्तीय वर्ष का आंकड़ा ये था

पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 932 ऑपरेशन किए गए जिसमें 346 मेजर 10 स्पेशल ऑपरेशन किए गए थे। ये भी रिकॉर्ड डॉक्टर संजय कुमार के पास ही था । इस प्रकार डॉक्टर संजय कुमार ने अपने ही पिछ्ले रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
एक दिन में किए गए 17 ऑपरेशन

डॉक्टर संजय कुमार ने एक अप्रैल को कुल 17 ऑपरेशन किए जिसमें 10 मेजर ऑपरेशन थे। यह ऑपरेशन डॉक्टर संजय कुमार अकेले बिना किसी अन्य सर्जन या हाउस सर्जन की सहायता के बगैर किए है।

Hindi News / Prayagraj / प्रयागराज के डॉक्टर संजय ने किया रिकॉर्ड तोड़ सर्जरी, स्थापित किया नया कीर्तिमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.