प्रयागराज

भोजपुरी पट्टी के सहारे यूपी का रण साधने में जुटी प्रियंका गांधी, मां गंगा को प्रणाम कर किया चुनावी प्रचार का शंखनाद

आधी आबादी के साथ कांग्रेस से वोटरों को जोड़ने में जुटी पार्टी की महासचिव

प्रयागराजMar 18, 2019 / 10:38 pm

Akhilesh Tripathi

प्रयागराज में प्रियंका गांधी

प्रसून पांडेय
प्रयागराज. यूपी की सियासी जमीन पर फतह खातिर रण का आगाज हो चुका है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी मां गंगा केंद्र में हैं। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी गंगा की लहरों पर सियासी किश्ती चलाकर भोजपुरी पट्टी में नई इबारत लिखना चाह रही। प्रियंका गांधी सोमवार को मां गंगा की शरण में पहुंची, जलयात्रा कर वोटरों से भावनात्मक नाता जोडऩे का प्रयास किया है।। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तो युवाओं को चुनावी मुद्दे बताने से भी नहीं चूकी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार की देर रात प्रयागराज पहुंचीं। और चुनावी अभियान का शंखनाद किया।
 

 

 

 

Prasoon Pandey IMAGE CREDIT:
 

प्रियंका गांधी ने संगम के पासे लेटे हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करने के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी, उनके उत्तराधिकारी महंत आनंद गिरी ने विधिवत पूजन कराया। और फिर गंगा यात्रा की शुरूआत की। प्रियंका गांधी के लिए मवइया घाट पर लोग पलक पांवड़े बिछाये हुए थे। प्रियंका ने सबका अभिवादन किया और महिलाओं से भेंट कर आधी आबादी को कांग्रेस से जोडऩे की मुहिम शुरू की। मवइया घाट से प्रियंका गांधी का काफिला दुमदुमा घाट पहुंचा। यहां पर छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी और लोगों को संदेश दिया कि किन मुद्दों को कभी भूले नहीं। प्रियंका गांधी ने इस दौरे को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। अपनी दादी व पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिार गांधी को याद करते हुए ट्वीट भी किया कहा मेरी दादी मुझे रात में सोते समय जॉन ऑफ आर्क की कहानियंा सुनाती थी कहती थी निडर बनो सब अच्छा होगा।
Priyanka Gandhi in Prayagraj
Prasoon Pandey IMAGE CREDIT:
Priyanka Gandhi in Prayagraj
Prasoon Pandey IMAGE CREDIT:
 

सॉफ्ट हिन्दुत्व का खेला कार्ड, कभी कांग्रेस के गढ़ रहे शहर से की शुरूआत
सक्रिय राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला लोकसभा चुनाव है। यूपी की राजनीति को मथने निकली प्रियंका प्रयागराज से यूपी में सियासी आगाज कर रही हैं। दशकों बाद ऐसा हुआ है जब लोकसभा चुनाव का आगाज में गांधी परिवार का कोई सदस्य या कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रयागराज में है। प्रियंका गांधी ने मंदिर में दर्शन कर व मां गंगा की पूजा कर सॉफ्ट हिन्दुत्व का कार्ड खेला है साथ ही कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले प्रयागराज में पार्टी में नयी जान फूंकने का भी प्रयास किया है।
 

 

 

पुरखों की सीट से चुनाव लड़ने का दबाव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग काफी अर्से से चल रही थी। लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पहले सक्रिय राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। प्रियंका ने भी लोगों से भावनात्मक जुड़ाव का संकेत देते हुए यूपी की रण का प्रयागराज से किया है। गंगा यात्रा करने पहुंची प्रियंका पर फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का काफी दबाव है। यह सीट कभी नेहरू परिवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से पंडित जवाहर लाल नेहरू चुनाव लड़ते थे। कांग्रेस के रणनीतिकार इस सीट से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ा कर देश की राजनीति में बड़ा संदेश देना चाहती है।
 

 

 

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि चौकीदार तो अमीर लोगों के होते हैं ।
जनता से कहा कि दो करोड़ रोजगार व प्रत्येक भारतीय को 15 लाख देने के वायदे का क्या हुआ केन्द्र सरकार सभी संस्थाओं को कर रही बर्बाद देश खतरे में है इसलिए मुझे आना पड़ा है। चुनाव किसी दल का नहीं, देश के भविष्य का है, किसी को आपके वोट को बांटने की इजाजत मत दीजिए।

Home / Prayagraj / भोजपुरी पट्टी के सहारे यूपी का रण साधने में जुटी प्रियंका गांधी, मां गंगा को प्रणाम कर किया चुनावी प्रचार का शंखनाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.