प्रयागराज

सपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, फूलपुर से पंधारी यादव को बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी
 

प्रयागराजApr 20, 2019 / 02:18 pm

sarveshwari Mishra

सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

प्रयागराज. लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को और इलाहाबाद लोकसभा सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। पंधारी यादव समाजवादी के जिला अध्यक्ष रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। पंधारी यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी के कैडेड के लिए काम करते रहे है। पंधारी यादव की छवि पार्टी में निर्विवाद मानी जाती है। वहीं राजेंद्र सिंह पटेल तीन बार बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और फूलपुर के भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के चाचा हैं।

बता दें कि फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में नागेंद्र सिंह पटेल ने जीत दर्ज की थी लेकिन कुछ दिनों पहले एक टीवी चैनल पर नागेंद्र सिंह पटेल को स्टिंग वीडियो आने के बाद से उनको टिकट की लाइन से बाहर माना जा रहा था। फूलपुर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजमा यादव धर्मराज पटेल सहित कई दिग्गज टिकट की लाइन में लगे हुए थे। जबकि पंधारी यादव का नाम टिकट दावेदारों में नहीं था।
 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1119474306239614977?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1119506720458461184?ref_src=twsrc%5Etfw
बतादें कि सपा यूपी में 38 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। फूलपुर लोकसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होगा।
BY- Prasoon Pandey
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.