पुलिस के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया है कि, लल्ला ज्ञानचंद शेरा और शनि के साथ आधा दर्जन लोग उसे कार्यालय में पहुंचे और धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक राजेश ने पुलिस को बताया कि, उस पर चार गोलियां चलाई गई। खुद को बचाते हुए राजेश वहां से भागा जिसमें एक गोली उसको लग गई।
पुलिस के मुताबिक, निजी रंजिश में गोली चली है। बता दे राजेश गोविंदपुर के चिल्ला इलाके का दबंग माना जाता है। राजेश उर्फ बादल का दबंगो में नाम है उसका इलाका है। जहां सिर्फ उसकी चलती है। पुलिस की माने तो जिन लोगों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। उनकी तलाश में आधी रात से ही दबिश डाली जा रही है। राजेश ने जो बयान पुलिस को दर्ज कराया है। उसने कहा है कि, जिन लोगों ने राजेश पर गोली चलाई है उन्हें शक था कि राजेश ने उनकी पिग चोरी कराई है। जब भी राजेश का इससे कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि पिग पालन इस इलाके का बड़ा व्यवसाय है। उन्हें चराने का इनका अपना क्षेत्र बटा है। जिस में किसी और के जानवर आने जाने पर यह लोग आपत्ति दर्ज कराते हैं। राजेश ने पुलिस को बताया है कि, किसी ने आरोपियों की चोरी कर ली थी। उनका शक मुझ पर था, जिसके चलते गोली मार दी।
input प्रसून पाण्डेय