प्रयागराज

अखिलेश यादव को रोके जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, ट्वीट कर CM योगी के लिये लिखी ऐसी बात

मायावती ने भी ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ पर भी किये हमले।

प्रयागराजFeb 12, 2019 / 08:07 pm

रफतउद्दीन फरीद

तेजस्वी यादव

प्रयागराज. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद जहां इलाहाबाद में बवाल हुआ वहीं रातनीतिक तौर पर भी इसके खिलाफ लोग बोल रहे हैं। मायावती ने जहां इसे अति निंदनीय व और लोकतंत्र की हत्या बताय है। वहीं तेजस्वी यादव तो इस मामले को लेकर भड़क ही गए। उन्होंने एक बड़ा सा ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ को खरी-खोटी सुनायी है और पूछा है कि अखिलेश यादव पर कोई आपराधिक केस तो नहीं है….
 

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1095275196389429250?ref_src=twsrc%5Etfw
अखिलेश के ट्वीट के बाद राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी नाराजगी भरा ट्वीट किया। तेजस्वी ने लिखा…

‘देश के सबसे बड़े सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री को बिना लिखित आदेश रोकना लोकतंत्र की हत्या है।श्री अजय बिष्ट जी को पहले सोचना चाहिए कि उन पर अनेकों आपराधिक केस होने के बावजूद भी वो CM है फिर अखिलेश जी पर तो कोई आपराधिक केस भी नहीं है। अराजक लोग दूसरों के बारे में ख़ुद जैसा ही सोचते है’
 

मायावती ने भी ट्वीट कर अखिलेश को रोकने की घटना की निंदा की और बीजेपी सरकार को तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया। मायावती ने ट्वीट कर लिखा…

 
https://twitter.com/Mayawati/status/1095224039679844355?ref_src=twsrc%5Etfw

‘समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज इलाहाबाद नहीं जाने देने कि लिये उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लेने की घटना अति-निन्दनीय व बीजेपी सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या की प्रतीक।‘
 

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1095196275220217856?ref_src=twsrc%5Etfw
 

दरअसल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के कार्यक्रम में अखिलेश यादव को शरीक होना था। योगी सरकार ने उन्हें लखनऊ में हवाई अड्डे पर ही रोक लिया। इसके बाद अखिलेश यादव ने दो ट्वीट कर ‘बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।’
 

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1095207698826756096?ref_src=twsrc%5Etfw
 

‘एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!’

 

इलाहाबाद में बवाल के बाद लाठी चार्ज, धर्मेंद्र यादव को आयी चोट
इलाहाबाद में तो इसके बाद बवाल ही हो गया। सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। वहां उनके साथ सपा सांद धर्मेंद्र यादव भी थे। भारी पुलिस फोर्स लगाई गई, बावजूद इसके सपाइयों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए लाठी चार्ज कर दी, जिसमें धर्मेंद्र यादव, रिचा सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें आयीं।
 

हर जिले में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

अखिलेश यादव को रोके जाने की खबर के बाद सपाई नाराज होकर सड़क पर उतर गए। यूपी के तकरीबन सभी जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बलिया में तो सीएम योगी का पुतला फूंकने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक दरोगा की पिटायी भी कर दी। मिर्जापुर और गाजीपुर में नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रदर्शन में बसपा कार्यकर्ताओं ने भी साथ दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.