प्रयागराज

Kumbh 2019: नाथ संप्रदाय के अखाड़े में आसन जमाएंगे योगी आदित्यनाथ, 22 जनवरी को आएंगे मुख्यमंत्री

कुंभ मेले के 14 सेक्टर में स्थापित है नाथ संप्रदाय का अखाड़ा

प्रयागराजJan 18, 2019 / 05:44 pm

Ashish Shukla

Kumbh 2019: नाथ संप्रदाय के अखाड़े में आसन जमाएंगे योगी आदित्यनाथ, 22 जनवरी को आएंगे मुख्यमंत्री

प्रयागराज. योगी महासभा गोरखनाथ का अखाड़ा कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 14 में बनाया गया है। इसी संप्रदाय से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुड़े हुए हैं। 9 बीघे में फैले इस परिक्षेत्र में 50 से अधिक छोटे-छोटे कैम्प बनाए गए हैं, जिसमे करीब 500 लोगो के रहने की व्यवस्था है।
देश और विदेश से जुड़े नाथ संम्प्रदाय के बारह पंथों के अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं। असम से अफगानिस्तान तक फैले इस संप्रदाय से रसिया, जर्मनी, इंग्लैंड के भी लोग जुड़े हुए हैं। यूरोपीय देशों में उपस्थिति दर्ज कराने वाले इस सम्प्रदाय के अनुयायी फैले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नाथ संप्रदाय से जुड़े भक्त यहां आएंगे। इसी को ध्यान में रख कर 50 वीआईपी कैंप बनाया गया है। गोरक्षपीठाधीश्वर और यूपी के सीएम 22 जनवरी और 4 फरवरी को प्रयागराज के कुंभ में आएंगे। इन दिनों में मुख्यमंत्री योगी अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष 12 पंथ योगी महासभा गोरखनाथ आखड़े में भी आएंगे।
योगी महासभा गोरखनाथ अखाड़े में नाथ संप्रदाय की जमात पहुंच चुकी है। इसमें 18 और 12 जमात के संत पहुंचे हैं। मुख्य मार्ग के सामने नाथ परंपरा की धर्म ध्वजा के नीचे गुरु गोरखनाथ की मूर्ति स्थापित है। कैम्प में दो बड़े शिविर बनाये गए हैं, जहां पर कथा प्रवचन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
योगी महासभा गोरख नाथ अखाड़े में डॉ. योगी विलास नाथ ने बताया कि यह देश भर के नाथ संप्रदायों का अखाड़ा है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कैम्प नहीं है। योगी आदित्यनाथ नाथ सम्प्रदाए के अध्यक्ष हैं और यहां आएंगे। उनके साथ ही नाथ महंत योगी बालक नाथ जो कि नाथ सम्प्रदाए के उपाध्यक्ष हैं भी आएंगे। वह अपने स्थल बोहर रोहतक हरियाणा से यहां पहुंचेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.