
UP Weather
UP Rain, Weather Update Today: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर पलटने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरा प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11, 12 और 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली कड़कने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी ईरान से आ रहा है और अगले 24-48 घंटों के भीतर उत्तर भारत को प्रभावित करने की उम्मीद है। इससे पश्चिमी राजस्थान, पंजाब सहित क्षेत्रों में तूफान और कुछ ओलावृष्टि होगी।
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय आगे कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल कोहरे की संभावना है। 12 जनवरी को दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय आगे कहा कि इस विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में अगले 2-3 दिनों तक वृद्धि होगी। प्रयागराज में कल सुबह कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद कल रात और परसों गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 12 जनवरी के बाद 13 जनवरी की सुबह फिर से कोहरे की स्थिति बनेगी। न्यूनतम तापमान में संभावित गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।
संबंधित विषय:
Published on:
10 Jan 2025 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
