प्रयागराज

पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा मौसम में गदर, 4 दिन लगातार बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

आज यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज के दिन दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के बीच में रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री से बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकती है। 29-30 तारीख तक बारिश की संभावना भी जताई गई है।

प्रयागराजMar 26, 2024 / 09:31 am

Vikash Singh

Weather Alert

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकती है। आज के दिन दिल्ली से सटे यूपी का अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के बीच में रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री से बीच रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा मौसम में गदर
26 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, 29 मार्च को भी एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।उत्तर प्रदेश और उससे सटे राज्य जैसे राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी दिखेगा इसका असर
जबकि पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और गरज के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Home / Prayagraj / पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा मौसम में गदर, 4 दिन लगातार बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.