प्रयागराज

इलाहाबाद में कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका

महिला के शव को देखकर रेप की आशंका लगाई जा रही है, वैसे पुलिस इसकी तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है।

प्रयागराजNov 19, 2017 / 08:51 am

sarveshwari Mishra

हत्या

इलाहाबाद. यूपी में आपराधिक घटनाएं जैसे लूट-पाट, चोरी, अपहरण, दुष्कर्म रूकने का नाम नहीं ले रहा लेकिन इससे भी ज्यादा ऐसी घटनाएं हो रही जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा। यूपी के इलाहाबाद जिले के फूलपुर इलाके में एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से हड़कम्प मच गया। महिला के शव को देखकर लोग दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

 

 

बतादें कि महिला की शिनाख्त चालीस वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला बेटे के साथ रहती थी। लेकिन इस बीच के रोजगार की तलाश में सूरत चले जाने से महिला गांव में अकेले रहती थी।
 

 

 

 

महिला के शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को गांव के किसान ने दी. जब वो सुबह वह अपने खेत में गेंहू की बुआई करने पहुंचा. महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में फेंके जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 

 

 

 

 

लगातार इलाहाबाद में घट रही ऐसी घटनाएं
अभी हाल ही में एक दरोगा ने महिला से सात साल तक संबंध बनाए और फिर शादी करने से ही इनकार कर दिया। मामले में ज एसएसपी तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। दरअसल, शाहगंज में तैनात एक एसआई ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ सात साल तक रेप किया। फतेहपुर तबादला होने पर दरोगा ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने एसएसपी के सामने इंसाफ की गुहार लगाई है। वीडियो और फोटो देख एसएसपी के निर्देश पर सोमवार शाम करेली थाने में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.