scriptमां को एनीमिया है तो होने वाले बच्चे की इम्युनिटी पर असर, ये हैं बचने के उपाय | Anemia in Pregnancy: Diet tips for pregnent woman | Patrika News

मां को एनीमिया है तो होने वाले बच्चे की इम्युनिटी पर असर, ये हैं बचने के उपाय

Published: Nov 23, 2017 04:02:28 pm

डॉक्टर्स के अनुसार पोषण व हाइजीन का अभाव एनीमिया का कारण है। इससे मां-शिशु दोनों को दिक्कतें होती हैं।

Anemia in Pregnancy

Anemia in Pregnancy

अगर आप भी शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया का कारण सिर्फ पोषण की कमी को मानते हैं, तो यह गलत है। हाल ही ग्लोबल न्यूट्रिशन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट 2017 के अनुसार एनीमिया की वजह हाइजीन की कमी व अन्य कई कारण हैं।

रिपोर्ट में यह
मां बनने की उम्र वाली 51 फीसदी महिलाएं एनीमिक हैं। जबकि 2016 की रिपोर्ट में भारत में 48 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक पाई गई थीं। डॉक्टर्स के अनुसार पोषण व हाइजीन का अभाव एनीमिया का कारण है। इससे मां-शिशु दोनों को दिक्कतें होती हैं। जिन गर्भवती महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है, उनके शिशु कम इम्युनिटी वाले पैदा होते हैं। विश्व में 15 से 49 साल की करीब 6 करोड़ महिलाएं एनीमिक हैं।

हीमोग्लोबिन कम
खू न में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, जिसे एनीमिया कहते हैं। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (रेड ब्लड सेल्स) बनाता है जिससे हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है। इसका काम फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में पहुंचाना है। ऐसे में हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। एक स्वस्थ पुरुष में 13-16 व महिला में 12-14 मिग्रा. प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन होना चाहिए।

कारण : पोषण (फॉलिक एसिड, विटामिन-बी 12, आयरन) की कमी अहम है। कुछ रोगों के कारण जैसे दवाओं का दुष्प्रभाव, थायरॉइड, थैलेसीमिया, किडनी संबंधी समस्या, कैंसर, नियमित रक्तस्त्राव और खराब दिनचर्या से भी एनीमिया हो सकता है। 48 प्रतिशत भारतीय महिलाएं एनीमिक पाई गई हैं, 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार।

06 करोड़ महिलाएं विश्व में एनीमिक हैं। ये 15 से 49 साल की हैं।

ऐसे पाएं राहत
फॉलेट : शरीर को नई रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए फॉलेट, विटामिन-12, आयरन की जरूरत होती है जो हरी सब्जियों, साबुत अनाज, सूखे मेवों, पालक, चुकंदर व सेब में होते हैं।
अनार: प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम व कार्बोहाइडे्रट, हीमोग्लोबिन की मात्रा को तेजी से बढ़ाकर रक्त संचार को ठीक करता है। रोज सुबह खाली पेट अनार खाने या जूस पीने से खून की कमी पूरी होती है।
किशमिश: आयरन, फाइबर आदि होने से किशमिश व खजूर रोग के इलाज में उपयोगी हैं। रातभर पानी में भीगी किशमिश शहद के साथ खाएं। 100 ग्रा. खजूर में 90 मिग्रा. आयरन है।

शहद
आयरन व विटामिन बी12 से युक्त शहद और स्नैैक्स में भुने चने व गुड़ खाने से हीमोग्लोबिन बनता है। खट्टे फल भी खाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो