नई दिल्लीPublished: Dec 01, 2020 05:27:31 pm
Pratibha Tripathi
नई दिल्ली। तनाव या स्ट्रेस कुछ समय के लिए हो, तो वह चलता है लेकिन जब लंबे समय तक बना रहें तो इसांन के लिए बेहद खतरनाक बन जाता है। क्योंकि ज्यादा तनाव लेने से लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। जो शरीर को तोड़ने के लिए काफी होता है। ऐसे ही कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय काफी तनाव रहता है। जिसके बारे में जानकार भी कहते है। कि गर्भवती महिलाओं में यह बात कॉमन है, लेकिन कई बार इसके बढ़ने से महिलाएं खुद समझ नही पाती कि उन्हें डिप्रेशन है।