scriptमामूली कहासुनी के बाद चलती लोकल से युवक को नीचे धकेला, पीड़ित को आई गंभीर चोटें | clash between two people in local train | Patrika News

मामूली कहासुनी के बाद चलती लोकल से युवक को नीचे धकेला, पीड़ित को आई गंभीर चोटें

locationपुणेPublished: Oct 26, 2018 04:56:51 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है…

(ठाणे,पुणे): मध्य रेलवे मार्ग पर ठाणे से बदलापुर के लिए जाने वाली धीमी लोकल में हुए वाद-विवाद के दौरान एक युवक को नीचे धकेल देने की घटना गुरूवार की रात कलवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के दरम्यान घटित हुई है, लेकिन गिरने के बावजूद 20 वर्षीय यात्री जाशीर शेख की जान बच गई।


मिली जानकारी के अनुसार मुंब्रा के अमृतनगर में रहने वाला जाशीर शेख मुंबई काम करने के लिए जाता है। मुंबई से धीमी लोकल पकड़कर वह ठाणे स्टेशन पर उतरा। इसके बाद उसने ठाणे से मुंब्रा जाने के लिए बदलापुर लोकल पकड़ी। लोकल में चढ़ते समय एक व्यक्ति के साथ जाशीर का धक्का लगने के बाद कहासुनी और वाद विवाद हो गया। इसके बाद लोकल कलवा से मुंब्रा के लिए रवाना हुई और खारेगांव रेलवे फाटक के पास ही पहुंची थी। इसी दौरान उस व्यक्ति ने दरवाजे के समीप खड़े जाशीर को जोरदार तरीके से लातमारी, जिसके चलते वह नीचे गिर गया। इस घटना में उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोट लगी है। इस घटना के बाद आरोपी भागने में सफल हो गया। उसी लोकल से सफर कर रहे मुंब्रा निवासी जिब्रान खान ने कल्याण निवासी नौकरी पेशा अरविंद जायसवाल को यह कहकर फंसा दिया कि धक्का उसने मारा है, जिसके चलते लोगों ने जायसवाल और जिब्रान को रेल पुलिस के हवाले कर दिया और छानबीन शुरू हो गई।


जानकारी मिलते ही कलवा और मुंब्रा रेलवे पुलिस की टीम लोकल से गिराए गए जाशीर को काफी देर तक खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। क्योंकि वह बच जाने के चलते पहले अपने घर गया और वहां से कपड़े बदलकर कर फिर मुंब्रा रेलवे स्टेशन आया। तब तक माहौल काफी गरमा गया था। हो रहे हंगामे को देखते हुए मुंब्रा पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे ताकि अप्रिय घटना न होने पाए। जाशीर के आ जाने के बाद रेलवे पुलिस कल्याण निवासी जायसवाल और खुद को चश्मदीद बताने वाले जिब्रान को ठाणे रेलवे पुलिस थाने ले जाया गया और छानबीन करने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो