scriptआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर मायानगरी  | Mumbai targeted to Jaish-e-Mohammed | Patrika News

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर मायानगरी 

locationपुणेPublished: Oct 18, 2016 11:25:00 pm

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद मुंबई के सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

mumbai police

mumbai police

मुंबई। देश की अर्थीक राजधानी मुंबई पर एक बार फिर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। जी हां, इस बार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारत को निशाना बनाने वाले हैं, जिनका मुख्य निशाना मुंबई है। आतंकी 26/11 जैसे बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने का प्लान करे रहे हैं।

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद मुंबई के सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा नापाक आतंकी लोन वुल्फ अटैक करके भी बड़ी तबाही मचा सकते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अपने आत्मघाती हमलावरों के माध्यम से लोन वुल्फ अटैक करने की तयारी में है, जो 26/11 जैसा आतंकी हमला कर धमाके को अंजाम दे सकते हैं। मुंबई उनका मुख्य निशाना है, यही वजह है कि मुंबई पुलिस ने सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। होटल्स, मॉल्स, मंदिर, भीड़ भाड़, वाली जगहों की सुरक्षा खाशतौर पर मुम्बई पुलिस ने बढ़ा दी है जिससे आतंकी खतरे को समय रहते ही नकाम किया जा सके।

छावनी में तब्दील सिद्धिविनायक
यही वजह है कि मुंबई पुलिस ने सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा में काफी इजाफा कर दिया है। एटीएस, क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस, महिला पुलिस कर्मी सभी को मंदिर की सुरक्षा में तैनात किया है। खाश नजर उन लोगों पर है, जो संदिग्ध नजर आते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर को इस समय छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जहां दर्जनों पुलिसकर्मी चौबीस घंटे अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं। इसके साथ ही मुंबई के एयरपोर्ट, सभी स्टेशन, होटल, बाजार मंदिर की सुरक्षा भी मुंबई पुलिस ने बढ़ाई है, ताकि आतंकी मनसूबे को नाकाम किया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो