scriptलड़के को लड़की बनाने का लालच देकर 55 तोले सोने के गहने लूटे,पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी टोली | police caught a fraud group in nagpur | Patrika News

लड़के को लड़की बनाने का लालच देकर 55 तोले सोने के गहने लूटे,पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी टोली

locationपुणेPublished: Sep 23, 2018 08:50:25 pm

Submitted by:

Prateek

उसे लड़कियों की तरह रहना पसंद है,वह लड़की बनना चाहता था,एक दिन वह…

(नागपुर): लड़के को लड़की बनाने का लालच देकर पहले 55 तोले सोने के गहने लेकर आने को कहा। फिर उसका अपहरण करके पूरा माल लूट लिया। लकड़गंज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए लुटेरी टोली को धर दबोचा। आरोपियों में जूनी मंगलवारी निवासी रेहाना धनीराम धनावत (18), बगड़गंज निवासी इमरान शरीफ असलम शरीफ (24), फारुख शेख रशीद शेख (24) व श्रावणनगर निवासी प्रशांत सुभाष जांगड़े (26) शामिल बताए गए हैं। उनके पास से चोरी के 32 तोले सोने के गहने बरामद कर लिये गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के रेड लाइट एरिया में अजय नामक व्यापारी के यहां उनका 13 वर्षीय भांजा बिशप काटन स्कूल में पढ़ता है। उसे लड़कियों की तरह रहना पसंद है। वह लड़की बनना चाहता था। एक दिन वह रेहाना के संपर्क में आया और अपने मन की बात बताई। रेहाना ने उसे झांसे में लेकर कहा कि वह उसे लड़के से लड़की बनवा सकती है लेकिन इसके लिए लाखों रुपये का खर्च आता है। इसके बाद रेहाना ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसे पूरी तरह अपने झांसे में ले लिया।


अजय के घर उनकी मुंबई में रहने वाली बहन ने 55 तोले सोने के गहने रखे हुए थे। बालक 7 अगस्त को अलमारी के लाकर से सारे गहने और एक महंगा मोबाइल चुराकर भाग गया । इस मामले में पुलिस ने बालक के अपहरण का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की । इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत बालक मुंबई में है । तुरंत एक टीम ने मुंबई के वाशी एरिया से उसे ढूंढ निकाला और नागपुर ले आए। पूछताछ में बालक ने सारी बात पुलिस को बता दी । बालक के बयान के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो