script

Pune: महिला प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस को 11 महीने बाद मिली सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

locationपुणेPublished: Jul 04, 2022 05:23:01 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस को 11 महीने बाद सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चार लोगों को दबोचा है।

Six policemen arrested in connection with custodial death case in chen

Six policemen arrested in connection with custodial death case in chen

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में 11 महीने पहले महिला प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल 53 वर्षीया महिला प्रॉपर्टी डीलर की चिखली में अंगों को बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 महीने बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने महिला की हत्या करने के बाद नकदी और आभूषण लूट लिए थे।
ज्ञात हो कि पिछले साल 5 अगस्त को नूरजहां कुरैशी (53) जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थी उनकी लाश चिखली के हरगुड़े वस्ती में मिली थी। पुलिस ने इस केस में हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने पिछले तीनों के भीतर देहू रोड के वसीब रईस खान (22), रूपीनगर निवासी अब्दुल मलिक अंसारी (24) और चिखली के रहने वाले रईस सुल्तान अहमद (40) को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें

Pune: महिला प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस को 11 महीने बाद मिली सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस को इस मामले की शुरूआत में कोई सफलता नहीं मिली थी। लेकिन हाल ही देहू रोड निवासी मोहम्मद इसरार अहमद शेख (25) की गिरफ्तारी के बाद 11 महीने पूराने केस में ताजा सुराग मिला है। मोहम्मद शेख को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पुलिस ने पिछले सप्ताह ही गिरफ्तार किया था।
शेख की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने नए सिरे से जांच शुरू की। इस दौरान जांच में पता चला कि शेख अन्य छह संदिग्धों के साथ प्रॉपर्टी डीलर कुरैशी पर नजर रखता था। इन लोगों को पता था कि महिला के पास काफी गहनें हैं और ब्याज पर पैसे भी लोगों को उधार देती थी। यही कारण इन लोगों ने कीमती सामान और गहनें लुटने के मकसद से उसे निशाना बनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो