scriptPune News: पुणे में लोन एप पर लिए कर्ज चुकाने के लिए पोती ने की दादी की हत्या, जानें पूरा केस | Pune News: Grand Daughter Killed Grandmother To Pay Off Loans On Loanapp, Police Investigation is on | Patrika News

Pune News: पुणे में लोन एप पर लिए कर्ज चुकाने के लिए पोती ने की दादी की हत्या, जानें पूरा केस

locationपुणेPublished: Sep 14, 2022 05:47:51 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

Loan App: महाराष्ट्र में लोन एप से लिए कर्ज को चुकाने के लिए एक पोती ने जो कदम उठाया है उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। पोती ने पैसे चुकाने के लिए अपनी दादी को ही मार डाला।

man arrested for attcking wife

man arrested for attcking wife

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां लोन एप पर लिए कर्ज को चुकाने के लिए पोती ने जो कदम उठाया उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल लड़की ने अपनी दादी को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुणे में लोन एप से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए पोती ने अपने दादी की हत्या कर दी है। वारजे पुलिस ने आकाश नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए इस केस का खुलासा किया है। साथ ही देर रात इस मामले में पुलिस ने गौरी सुनील डांगे (उम्र 24) को हिरासत में लिया है। मृतक महिला का नाम सुलोचना सुभाष डांगे (उम्र 65) है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra News: पिता बना हैवान, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार शाम करीब छह बजे मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच को शुरू किया। पुलिस के अनुसार गौरी ने LoanApp के जरिए कर्ज लिया था। जिसके कारण उसे कर्ज चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
आरोपी पोती ने मंगलवार सुबह अपनी दादी की हत्या कर घर का सामान चोरी चोरी कर लिया और इसे चोरी का केस दिखाने की कोशिश की। जब दादी घर में अकेली थी तभी उसने तकिये से उसका गला घोंट दिया। फिर छुरा घोंप दिया। वह अपनी दादी का सोना लेकर भाग गई थी। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस को बेटे और पोते पर शक हुआ। लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर पोती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो